back to top

मनरेगा में मोबाइल मॉनिटरिंग से होगी श्रमिकों की हाजरी

लखनऊ। प्रदेश के ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के निदेर्शों के क्रम में ग्राम विकास विभाग द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों की हाजिरी मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम द्वारा दर्ज कराये जाने की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों के सापेक्ष श्रमिकों के नाम के साथ मस्टर रोल जारी होने के बाद उसे मौके पर ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा भरा जाता है। मस्टर रोल ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान द्वारा हस्ताक्षरित कर अपलोड करने एवं एफटीओ जनरेट करने के लिए विकास खंड में उपलब्ध कराया जाता है।

प्रमुख सचिव ग्राम विकास मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक को निर्देश दे दिये गये हैं कि मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी दर्ज करने के लिए मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जारी निदेर्शों में कहा है कि यह कार्य अगले तीन हफ्ते के अंदर पूरा कर लिया जाए। इस कार्यवाही के पूरे होने तक जो मैनुअल तरीके से मस्टर रोल भरने व अपलोडिंग का कार्य हो रहा है वह समानांतर चलता रहे और इससे एफओटी जनरेट होने की गति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास ने इस कार्य को सुनिश्चित करने के लिए अपर आयुक्त मनरेगा को निर्देश दिया है कि विकास खंड स्तर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था कर लें। मनरेगा सेल में इस कार्य के संबंध में प्राप्त शिकायतों समस्याओं के निवारण के लिए एक शिकायत निवारण प्रकोष्ठ (ऐश्वर्य अस्थाना, एपीओ, मनरेगा सेल, मोबाइल नंबर-9793044444 एवं निहारिका सिंह, आईटी कोआॅर्डिनेटर मनरेगा सेल, मोबाइल नंबर: 9454465499 एवं 737979641) बनाया गया है। शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में विषयगत मामले से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...