back to top

शीतकालीन सत्र में सदन के भीतर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे विधायक

कई सदस्यों ने सदन के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत देने की मांग की

विशेष संवाददाता लखनऊ। यूपी में विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 नंबर से शुरू हो रहा है। इस सत्र में नए नियम के अनुसार सदन की कार्यवाही चलेगी। यह नई नियमावली पिछले सत्र में ही सदन में लाई गई थी। लेकिन अब नई नियमावली को लेकर विधायकों की तरफ से आवाज उठनी शुरू हो गई है। कई सदस्यों ने सदन के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत देने की मांग की है।

सदन में मोबाइल ले जाने पर रोक सदन में मोबाइल फोन पर रोक यूपी विधान सभा के प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों-2023 का हिस्सा है जिसे राज्य विधानसभा ने मानसून सत्र (अगस्त 2023 में) के दौरान अपनाया था। इसके अलावा भी सदन के भीतर प्रदर्शन को लेकर भी कई तरह के नियम बनाए गए थे। हालांकि फिलहाल, राज्य विधान सभा ने अभी तक विधान सभा कक्ष के बाहर मोबाइल फोन को सुरक्षित जमा करने की कोई व्यवस्था नहीं की है।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, कि हां सदन की नई नियमावली अब लागू की जाएगी और सदन का शीतकालीन सत्र नए नियमों के प्रावधानों के तहत आयोजित किया जाएगा। नए नियम सदस्यों को सदन के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सदन में अनुशासन बनाए रखने के लिए हुई थी पहल हालांकि नए नियम नियम लागू करने के पीछे दलील ये है कि सदन में अनुशासन लागू करने के लिए पेश किए गए हैं। दरअसल, समाजवादी पार्टी के एक सदस्य को फेसबुक लाइव पर सदन की कार्यवाही का प्रसारण करते हुए पाया गया, जिससे स्पीकर सतीश महाना को गुस्सा आ गया और उन्होंने विधायक को तुरंत सदन छोड़ने के लिए कहा था।

शर्तों के साथ मोबाइल ले जाने की मिले अनुमति सदस्यों को सदन में अपने मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति देने की मांग को उचित ठहराते हुए समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडे ने कहा, कि ‘हम सदन के अंदर अपने मोबाइल फोन को साइलेंट मोड में रखते हैं। हम स्पीकर से अनुरोध करेंगे कि वह मोबाइलों को साइलेंट मोड में रहने दें। हम अपने फोन को अलग कैसे रख सकते हैं। निर्वाचन क्षेत्र के लोग हमेश काल करते रहते हैं और उनकी समस्याओं को सुनना जरूरी होता है।

’ पांडेय कहते हैं कि, अगर हमारे निर्वाचन क्षेत्र में किसी व्यक्ति को तत्काल ध्यान देने या अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता है, तो हमें लोगों की मदद करनी होगी। हम स्पीकर से अनुरोध करेंगे कि या तो सदन के अंदर मोबाइल फोन की अनुमति दी जाए या जब सदन चल रहा हो तो मोबाइल फोन पर ध्यान देने के लिए एक निजी सचिव उपलब्ध कराया जाए। ऐसे निजी सचिव को सदस्यों को किसी भी जरूरी कॉल के बारे में सूचित करने के लिए सदन में प्रवेश करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

कांग्रेस भी इस बैन के खिलाफ करेगी अपील कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि पहले भी सदन के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी। हालांकि, हम अध्यक्ष से कुछ शर्तों के साथ मोबाइल को अनुमति देने का अनुरोध करेंगे। यह आवश्यक है क्योंकि एक जन प्रतिनिधि को किसी भी आपात स्थिति में लोगों के लिए सुलभ रहना चाहिए। गौरतलब है कि कुछ अन्य विधायक भी अपनी समस्याएं बताकर इस नियम का विरोध कर चुके हैं।

नए नियमों के मुताबिक सदन में कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। करीब 65 साल बाद नई नियमावली पर काम किया गया है। सदन की कार्यवाही को कागज रहित बनाने के लिए राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (एनईवीए) को लागू करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग के बाद बदलाव आवश्यक हो गया है।

RELATED ARTICLES

ट्रंप ने कहा- अमेरिका और ईरान के बीच हुआ शांति समझौता, इन 14 शर्तों पर बनी सहमति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता पूरा हो गया है। ट्रंप के मुताबिक, इस...

लखनऊ से नोएडा के बीच पहली सीधी उड़ान का सफल संचालन, अभिनेत्री गुल पनाग सहित 182 यात्रियों ने किया सफर

फ्लाइट से आए किसानों का प्रतिनिधिमंडल योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए लखनऊ पहुंचा। लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ से आज लखनऊ और...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...