back to top

मंत्रालय का छात्रों से एकलव्य लर्निंग रिसोर्स की मदद लेने का सुझाव

नई दिल्ली। कोविड-19 संकट के कारण उत्पन्न स्थिति के बीच सुचारू पठन-पाठन के लिये मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने छात्रों से एकलव्य ई लर्निंग रिसोर्स की मदद लेने का सुझाव दिया है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्वीट में छात्रों से कहा, छात्र, इस समय स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में आप इस समय का सदुपयोग कुछ नया और रूचिकर सीखने में क्यों नहीं करते। आप एकलव्य के जरिये विविध प्रकार के पठन-पाठन संबंधी संसाधन की मदद ले सकते हैं।

गौरतलब है कि एकलव्य एक व्यापक मुक्त आनलाइन कोर्स (एमओओसी) है जिसके माध्यम से माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और व्यवसायिक पाठ्यक्रम पेश किये जाते हैं। यह राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की पहल है।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ये पाठ्यक्रम न केवल स्कूल स्तर पर मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पढ़ाई करने वालों बल्कि अकादमिक पाठ्यक्रम एवं कौशल विकास से जुड़े व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिये भी मददगार होगा।

एकलव्य लर्निंग रिसोर्स के जरिये माध्यमिक स्तर पर अंग्रेजी, हिन्दी, उर्दू, गुजराती, मराठी, ओडिया, मलयाली, तेलगू भाषा में पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। वहीं, उच्च माध्यमिक स्तर पर हिन्दी, अंग्रजी, संस्कृत, गणित, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, कारोबार अध्ययन, एकाउंटेंसी, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान जैसे विषयों में पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इसके अलावा व्यवसायिक शिक्षा श्रेणी में योग शिक्षा, ब्यूटी थेरेपी, मधुमक्खी पालन, पंचकर्म सहायक आदि के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...