back to top

मंत्रियों ने जेईई और नीट परीक्षाओं के आदेश पर न्यायालय से पुनर्विचार का किया अनुरोध

नई दिल्ली। छह राज्यों के मंत्रियों ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर कर कोविड-19 महामारी के बावजूद केन्द्र को नीट और जेईई की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने की अनुमति देने के आदेश पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया।

पुनर्विचार याचिका दायर करने वाले मंत्रियों में पश्चिम बंगाल के मलय घटक, झारखंड के रामेश्वर ओरांव, राजस्थान के रघु शर्मा, छत्तीसगढ़ के अमरजीत भगत, पंजाब के बी एस संधू और महाराष्ट्र के उदय रवीन्द्र सावंत शामिल हैं। अधिवक्ता सुनील फर्नाण्डीज के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि शीर्ष अदालत का आदेश इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों की सुरक्षा और हिफाजत के प्रति चिंताओं पर विचार करने में असफल रहा है।

न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जेईई (मुख्य) अप्रैल, 2020 और नीट-यूजी की सितंबर में होने वाली परीक्षाओं के कार्यक्रम में हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुए 17 अगस्त को कहा था कि छात्रों का कीमती वर्ष बर्बाद नहीं किया जा सकता और जीवन चलते रहना है।

शीर्ष अदालत ने ये परीक्षाएं स्थगित करने के लिए सायंतन बिस्वास और अन्य की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि छात्रों के शैक्षणिक जीवन को लंबे समय तक जोखिम में नहीं डाला जा सकता। इससे पहले, सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से कहा था कि इन परीक्षाओं के आयोजन के दौरान पूरी सावधानी और सुरक्षा उपाए किए जाएंगे।

इन मंत्रियों ने याचिका में परीक्षा कराने के फैसले को तर्कहीन बताते हुए कहा कि शीर्ष अदालत इस तथ्य का संज्ञान लेने में विफल रही कि केन्द्र के पास नीट और जेईई (मुख्य) की परीक्षाओं के लिए केन्द्रीय मंत्रालय के पास एक जिले में कई परीक्षा केन्द्र बनाने की बजाय प्रत्येक जिले में कम से कम एक परीक्षा केन्द्र स्थापित करने का पर्याप्त वक्त था।

याचिका में कहा गया है कि इस परीक्षा के लिए लाखों छात्रों का पंजीकरण इस बात का संकेत नहीं है कि उन्होंने परीक्षा के लिए अपनी सहमति दी है या इसमें व्यक्तिगत रूप से शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। याचिका में कहा गया है कि न्यायालय का 17 अगस्त का आदेश स्पष्ट नहीं है और उसमे इस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा ही नहीं की गई है।

याचिका में कहा गया है कि अगर न्यायालय के 17 अगस्त के आदेश पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो इससे देश में छात्र बिरादरी को अपूर्णीय नुकसान होगा। याचिका के अनुसार एनटीए की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जेईई (मुख्य) और नीट-यूजी की 2020 की परीक्षा के लिए क्रमश: 9.53 लाख और 15.97 लाख छात्रों ने पंजीकरण् कराया है। बताया जाता है कि जेईई (मुख्य) की परीक्षा 660 केन्द्रों पर होगी और इसमें प्रत्एक केन्द्र में 1,443 छात्र होंगे। इसी तरह, नीट की परीक्षा के लिए 3,843 केन्द्रों पर करीब 15.97 लाख छात्र शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

सीएम याेगी बोले- यूपी में तीसरी बार बनेगी एनडीए की सरकार, भाजपा के नेतृत्व में लगेगी हैट्रिक

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने कानून-व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, निवेश और आधारभूत...

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बिजनौर के 16 सूचीबद्ध अस्पतालों पर गिरी गाज

10 अस्पतालों समेत 6 चिकित्सालयों को निलंबन नोटिस व भुगतान पर रोक, गुणवत्ता मानकों और स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर हुई...

काशी को बड़ी सौगात, गंगा और वरुणा के समानांतर दो बड़ी एलिवेटेड रोड निर्माण को मंजूरी

14447.64 करोड़ की लागत से 6 लेन वाला ग्रीनफील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा,46.039 किलोमीटर लंबी इस परियोजना से पूर्वांचल के यातायात में आएगा सुधार,काशी विश्वनाथ...

2029 तक ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ व्यवस्था लागू करने की तैयारी तेज

संवैधानिक संशोधनों के बाद लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का लक्ष्यपीपी चौधरी बोले-अर्थव्यवस्था को होगा बड़ा लाभ, सात लाख करोड़ का होगा...

आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय पर चलेगा बुलडोजर, 38 भवन होंगी जमींदोज

रामपुर विकास प्राधिकरण ने बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण को माना अवैध , सुनवाई के बाद जारी किया गया ध्वस्तीकरण का आदेश लखनऊ, विशेष संवाददाता।...

सीएम योगी बोले-2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए न रोजगार था और न...