back to top

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने पदयात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्यांगजनों का किया उत्साहवर्धन

पदयात्रा में दिव्यांगजनो के साथ चले दिव्यांगजन मंत्री

दिव्यांग पेंशन के माध्यम से दिव्यांगजनों को दी जा रही है आर्थिक सहायता

लखनऊ। प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के साथ खड़े होकर उनके हितों का ध्यान रख रही है। दिव्यांगजनों को हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। दिव्यांगजनों के आवागमन को सुगम बनाया जा रहा है। इसके अलावा दिव्यांगजनों को प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा देकर शिक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा रोजगार प्रशिक्षण देकर दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे है। दिव्यांग पेंशन के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

मंडल एवं जनपद स्तर पर दिव्यांगजनों के लिए कायर्क्रम आयोजित किये जा रहे है, जिससे वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। यह बातें रविवार को प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने कही। दिव्यांगजन मंत्री एमफी थियेटर, डा राम मनोहर लोहिया पार्क, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित पदयात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर दिव्यांगजनो का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इण्टर कालेज की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत (झूम-झूमों रे सखी री) गाकर स्वागत किया गया तथा स्टेज परफार्मेन्स में राजकीय संकेत विद्यालय के बालकों द्वारा मां तुझे सलाम गीत पर डान्स किया गया, स्वैच्छिक संस्था स्टडी हॉल के दिव्यांग बच्चों द्वारा गीत (के सरा-सरा) गाया गया, परवरिश स्कूल के ऑटिज्म दिव्यांगता से ग्रसित बच्चों द्वारा गीत गाया गया तथा बचपन डे केयर सेन्टर के दिव्यांग बच्चों द्वारा योग का प्रस्तुतीकरण किया गया।

मंत्री कश्यप ने पदयात्रा (वॉकथान) का शुभारम्भ फ्लैग ऑफ कर किया तत्पश्चात 21 प्रकार की दिव्यांगता से ग्रसित दिव्यांगजन एवं उनके साथ सहयोगी पदयात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम में कुल 27 विद्यालय व स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस प्रकार लगभग 600 से अधिक व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

समावेशी प्रदेश उत्तर प्रदेश पदयात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम दिव्यांगता के क्षेत्र में जनपद लखनऊ में कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं, समाजसेवी कार्यकर्ताओं, दिव्यांगजन के सहयोग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के समन्वय द्वारा समावेशी परिकल्पना से युक्त (समावेशी प्रदेश उत्तर प्रदेश) थीम पर समावेशी परिकल्पना को धरातल पर साकार करने एवं समाज को एक संदेश देने के उद्देश्य से सभी प्रकार के दिव्यांगजनों को लेकर वाकॅथान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण सुभाष चन्द्र शर्मा सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...