back to top

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा


लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना एवं महापौर सुषमा खर्कवाल ने शनिवार को जोन-7 के चार वार्डों का औचक निरीक्षण किया। सुबह 7 बजे मैथिलीशरण गुप्त वार्ड स्थित भूतनाथ मार्केट का निरीक्षण किया गया। यहां भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के नीचे बने सार्वजनिक शौचालय की स्थिति का जायजा लिया गया और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। स्थानीय नागरिकों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर फीडबैक लिया गया, जिसमें अनियमितता की शिकायतें सामने आईं। इस पर अधिकारियों को प्रतिदिन नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

भूतनाथ मार्केट के पीछे कॉलोनी में सफाई न मिलने पर एसएफआई संचिता मिश्रा को कड़ी फटकार लगाते हुए 02 दिन के वेतन कटौती के आदेश दिए गए। साथ ही मदर स्वच्छकार इंटरप्राइजेज पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा बीट इंचार्ज दयाराम को निलंबित किया गया। इसके अलावा मंत्री ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि इंजीनियरिंग विभाग की गैंग टीम को सशक्त किया जाए, ताकि छोटे सड़क मरम्मत कार्य तुरंत कराए जा सकें। इस मौके पर पार्षद अशोक उपाध्याय भी उपस्थित रहे। इंदिरा नगर वार्ड में मुख्य मार्गों, नालियों एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अरविंदो पार्क के पीछे गलियों में सड़क पर कूड़ा मिलने पर मंत्री एवं महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई। लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, वहीं बीट इंचार्ज राम मनोज के तीन दिन एवं एसएफआई रूपेंद्र भास्कर के दो दिन के वेतन कटौती के निर्देश दिए गए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि सूरज जसवानी उपस्थित रहे। इस्माइलगंज प्रथम वार्ड में डोर-टू-डोर कलेक्शन, रोड स्वीपिंग एवं नालियों की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। सेक्टर-14 तिराहे पर सड़क पर लोहे की रॉड पाए जाने पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए 24 घंटे में उसे हटाने के निर्देश दिए।

सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर बीट इंचार्ज बृजेश को निलंबित किया गया तथा लायन सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान पार्षद मुकेश चौहान भी मौजूद रहे। बाबू जगजीवन राम वार्ड में भी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, रोड स्वीपिंग एवं नालियों की सफाई का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि लखनऊ शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करें। जहां भी कमी पाई जाएगी, वहां तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महापौर सुषमा ने कहा कि नगर निगम की ओर से स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाई जा रही है और नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाना है, जिसमें जनसहभागिता भी बेहद महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई बोले-होर्मुज पर नहीं वसूलेंगे टैक्स मगर सेवाओं के बदले उचित मूल्य लेना तो सामान्य है

तेहरान। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में है, यहां...

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार, बोले- अद्भुत कारीगरी

आगरा। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे के तीसरे दिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने...

सीएम योगी बोले- ईमानदार व्यापारियों को मिले सम्मान और त्वरित समाधान, कर प्रणाली बने सरल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान...

जेठ का चौथा बड़ा मंगल आज, फूलों से सजेंगे हनुमान मंदिर

लखनऊ। जेठ के चौथा बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मन्दिर सज धजकर तैयार हो चुके है। अलीगंज के नये व पुराने हनुमान मन्दिर...

ईद-उल-अजहा : पुराने लखनऊ में रौनक, खरीदारी को निकलीं महिलाएं

लखनऊ। बकरीद के मौके को लेकर पुराने लखनऊ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चौक और नक्खास जैसे व्यस्त इलाकों...

लखनऊ में निकाला गया विशाल मौन जुलूस

जैन साध्वियों की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर जैन समाज में भारी आक्रोशप्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसीपी को सौंपा ज्ञापन, उच्च...

एक परिवार में टूटते हुए संबंधों की कहानी है ‘कांच के खिलौने’

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आगाजलखनऊ। परिवार के टूटते हुए सबंधों, युवा महत्वकांक्षाओं को रेखाकिंत करता काँच के खिलौने...

शहर की साहित्यिक प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजनलखनऊ। हिंदी संस्थान में लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित इस समारोह में साहित्यकारों और प्रबुद्ध...

कला, संवेदना और समर्पण के प्रतीक थे राजीव मिश्र

वाश चित्रकार राजीव मिश्र की प्रथम पुण्यस्मृति पर कला प्रदर्शनी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया प्रदेश के कला और कलाकारों के संवर्धन के...