back to top

‘मसीहा’ ने भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दर्द को किया उजागर

सागर सरहदी की नाट्य रचना मसीहा का नाट्य मंचन
लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के सहयोग से प्रतिभागी संस्था बिसारिया शिक्षा एवं सेवा समिति लखनऊ द्वारा लेखक सागर सरहदी की नाट्य रचना मसीहा का नाट्य मंचन अवध एकेडमी इण्टर कालेज प्रेक्षागृह, न्यू गुलिस्ता कालोनी, लखनऊ में शैली श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में मंचित किया। मंचन से पूर्व मुख्यअतिथि अरविन्द कुमार यादव प्रबन्धक अवध एकेडमी इण्टर कालेज, लखनऊ में दीप प्रज्जवलित कर कलाकारों को आशीर्वाद प्रदान किया। तत्पश्चात नाटक मसीहा का मंचन प्रारम्भ किया गया। सुप्रसिद्ध नाटककार एवं फिल्म के लेखक सागर सरहदी जी का ये नाटक वर्ष 1947 के भारत पाकिस्तान के बंटवारे पर शरणार्थियों की सामाजिक एंव मानसिक एवं मनोदशा को मार्मिक ढंग से उजागर करता है भारत-पाकिस्तान के सरहद पर भारत की ओर से एक शरणार्थी शिविर लगा है जिसमें सारे शरणार्थी निवासित हैं और अपने पिछड़े प्रियजनों का जो बिछड़ गये हैं उनके वहां आने का इंतजार करते हैं सरहद के दोनो तरफ मुल्क के सिपाही तैनात है जो बंटवारे से पहले एक ही गांव से अपना बचपन बिताते हैं। मास्टर संतराम जी पाकिस्तान से आया हुआ एक शरणार्थी अपनी बहन को रोजाना इन्तेजार करता है उसकी बहन को उसके ही शागिर्द उठाकर ले गये हैं, जिन्हें कभी मास्टर संतराम जी ने पढ़ाया था वतन के लिए कुर्बान होने का हौसला भी उन्होंने ही दिया था, माँ-बहन की इज्जत करने की तालीम भी उन्होंने दी थी। कैप्टन भी मास्टर संतराम जी का शिष्य रहा है, इसलिए उनकी बहन को ढूढ़ने में उनकी मदद करता है। मास्टर जी के दु:ख को बांटने की कोशिश करता है। इन्हीं हालातों का मारा एक किरदार गुमनाम भी है जो हर वक्त नशे में रहता है, उन खौफनाक मंजरों को वो कभी याद भी नहीं करना चाहता एक दिन मास्टर जी की बहन लाडली को लेकर कैप्टन आता है जो कि अर्धविक्षिप्त हो गयी है तथा शारीरिक, मानसिक यातनाओं को झेकर लौटती है। भाई से मिलने के बाद जब वो होश में आती है तो उसमें भाई से आँख मिलाने का साहस भी नहीं रहता है और वो उसे देखकर भागती है उसे बचाने मास्टर भी दौड़ता है और अन्तत: दोनो सिपाहियों की गोलियों का शिकार हो जाते हैं जब गुमनाम की चीख-चीख कर लोगों को बतलाता है कि देश का बंटवारा करने वाले राजनेता मसीहा नहीं है, बल्कि मसीहा वो है वे शरणार्थी जिनके अपनों की लाशों पर चंद सियासत दानों ने भारत देश को हिन्दुस्तान और पाकिस्तान में बांटकर अपने-अपने सरहदरों में लकीरें खड़ी कर देते हैं। मंच पर पाकिस्तानी सिपाही की भूमिका सुमित श्रीवास्तव तथा भारतीय सिपाही की भूमिका में प्रणव श्रीवास्तव एवं मास्टर संतराम की भूमिका में अश्वनी मक्खन, कैप्टन की भूमिका में प्रणय त्रिपाठी, गुमनाम की भूमिका में अनुपम बिसारिया एवं लाडली की भूमिका में अनीता वर्मा आदि समस्त कलाकारों ने अपने भावपूर्ण एवं मार्मिक अभियन से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इससे ये कहा जा सकता है कि नाट्य निर्देशिका शैली श्रीवास्तव के निर्देशन में मंचित नाटक मसीहा रंगदर्शकों पर अमिट छाप छोड़ता है।

RELATED ARTICLES

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...