back to top

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की घबराहट की स्थिति न बनने दी जाए तथा आमजन को समय-समय पर सही और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और तेल कंपनियों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में एलपीजी की वर्तमान मांग और आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कृत्रिम कमी उत्पन्न न होने पाए तथा जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी की बुकिंग कराई है, उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध ढंग से सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को उनकी अगली रिफिल की संभावित तिथि के संबंध में भी समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति उतनी गंभीर नहीं है, जितना कि अफवाहों के माध्यम से प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है। तेल कंपनियां प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एलपीजी की आपूर्ति और वितरण की वास्तविक स्थिति के बारे में आमजन को नियमित रूप से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई वितरक एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर एलपीजी वितरक केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति न बने और वितरण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। अधिकारियों ने बैठक में अवगत कराया कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा इनके वितरण में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए विकल्प के रूप में प्रदेश को 80 लाख लीटर केरोसिन आवंटित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इसे विकल्प के रूप में रखा जाए और आवश्यकता के अनुसार इसका यथोचित वितरण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने छात्रावासों, धर्मशालाओं, अस्पतालों, होटलों तथा विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से संवाद स्थापित कर उन्हें वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं रसद विभाग में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक जिले की स्थिति की सतत निगरानी की जाए। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी तथा आॅयल कंपनियों के स्थानीय प्रतिनिधि आपसी समन्वय से एलपीजी की समुचित आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करायें।

RELATED ARTICLES

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

योगी सरकार ने खोला खजाना, 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया

उद्योग, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण को मिला बड़ा प्रोत्साहन अनुपूरक बजट में नई मांगों के लिए की गई 7,854.25 करोड़ की व्यवस्था समाज...

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर विवादों में, पूर्व एक्टिंग टीचर ने लगाए बदसलूकी के गंभीर आरोप

मुंबई। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पर उनकी पूर्व एक्टिंग टीचर श्रुति देसाई ने टीचरों के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

योगी सरकार ने खोला खजाना, 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया

उद्योग, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण को मिला बड़ा प्रोत्साहन अनुपूरक बजट में नई मांगों के लिए की गई 7,854.25 करोड़ की व्यवस्था समाज...

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर विवादों में, पूर्व एक्टिंग टीचर ने लगाए बदसलूकी के गंभीर आरोप

मुंबई। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पर उनकी पूर्व एक्टिंग टीचर श्रुति देसाई ने टीचरों के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है...

भारत मां, पाकिस्तान मौसी’ टिप्पणी पर घिरे सनी देओल, बयान से बढ़ी राजनीतिक गर्मी

मुंबई। फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए। पटना में फिल्म के प्रमोशन...

मदरसा शिक्षा पर केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणी को लेकर सियासत तेज,कपिल सिब्बल बोले-क्या चंदा चोर देशभक्त हैं?

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा मदरसा शिक्षा को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। राज्यसभा...

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की दर्दनाक मौत

मोदीनगर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में गांव कलछीना के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक...