back to top

मदरसा शिक्षा पर केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणी को लेकर सियासत तेज,कपिल सिब्बल बोले-क्या चंदा चोर देशभक्त हैं?

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा मदरसा शिक्षा को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बुधवार को मौर्य के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे सांप्रदायिक करार दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या चंदा चोर देशभक्त हैं।

दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दावा किया था कि मदरसा शिक्षा देशभक्ति की भावना विकसित नहीं करती। उन्होंने कहा था, जिसे भी मदरसा शिक्षा मिलती है, वह ‘भारत माता की जय’ नहीं बोलता और न ही ‘वंदे मातरम्’ गीत गाता है। उसके भीतर एक आतंकवादी जैसी सोच विकसित होती है। उनके इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर तीखा हमला बोला।

कपिल सिब्बल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है, ‘मदरसा शिक्षा देशभक्ति की भावना पैदा नहीं करती।’ जो लोग मदरसा शिक्षा प्राप्त करते हैं, उनकी मानसिकता आतंकवादियों जैसी हो जाती है। यह सांप्रदायिक बयान है। यह विकृत सोच को दर्शाता है।

सिब्बल ने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा,क्या ‘चंदा चोर’ देशभक्त हैं? यह देश इससे बेहतर का हकदार है।सिब्बल की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब विपक्ष अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं और कथित चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा को लगातार घेरने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, भाजपा इन आरोपों को पहले भी खारिज करती रही है।

उधर, केशव प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर विपक्षी दलों ने इसे समाज में विभाजन पैदा करने वाला और एक विशेष समुदाय को निशाना बनाने वाला बताया है। वहीं, इस मुद्दे पर भाजपा की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार है। मदरसा शिक्षा को लेकर दिया गया यह बयान अब राजनीतिक बहस का नया विषय बन गया है और आने वाले दिनों में इस पर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

योगी सरकार ने खोला खजाना, 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया

उद्योग, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण को मिला बड़ा प्रोत्साहन अनुपूरक बजट में नई मांगों के लिए की गई 7,854.25 करोड़ की व्यवस्था समाज...

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर विवादों में, पूर्व एक्टिंग टीचर ने लगाए बदसलूकी के गंभीर आरोप

मुंबई। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पर उनकी पूर्व एक्टिंग टीचर श्रुति देसाई ने टीचरों के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है...

भारत मां, पाकिस्तान मौसी’ टिप्पणी पर घिरे सनी देओल, बयान से बढ़ी राजनीतिक गर्मी

मुंबई। फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए। पटना में फिल्म के प्रमोशन...