back to top

मेस्सी ने हैदराबाद के खेल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने जताया आभार

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी तथा उनकी इंटर मियामी टीम के साथी खिलाड़ियों लुइस सुआरेज एवं रोड्रिगो डी पॉल का यहां आयोजित ‘जीओएटी भारत दौरा 2025’ के दूसरे चरण में खेल प्रेमियों, विशेषकर युवाओं का मनोरंजन करने के लिए रविवार को आभार जताया।शनिवार शाम हैदराबाद में मेस्सी का कार्यक्रम सुव्यवस्थित तैयारी, सुनियोजित योजना और अनुशासन के कारण सकारात्मक तरीके से समाप्त हुआ।

रेड्डी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,मैं जीओएटी (सर्वकालिक महान) मेस्सी, फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने हमारे निमंत्रण को स्वीकार किया और हमारे शहर हैदराबाद में आकर खेल प्रेमियों, विशेषकर युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हम हमारे नेता राहुल गांधी के भी आभारी हैं जिन्होंने हमारे साथ इसमें शामिल होकर इस शाम को यादगार बना दिया।रेड्डी ने शहर भर में तैनात किए गए सभी अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों, आयोजकों और स्टाफ का भी यह सुनिश्चित करने के लिए आभार व्यक्त किया कि तेलंगाना दुनिया के सामने यह दिखाने में सक्षम हो कि ‘‘तेलंगाना का अर्थ है खेल, तेलंगाना का अर्थ है उत्कृष्टता और तेलंगाना का अर्थ है आतिथ्य-सत्कार।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से सभी खेल प्रेमियों और प्रशंसकों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने ‘‘हमारे अतिथियों की मेजबानी करते समय अनुशासित और उत्कृष्ट व्यवहार प्रदर्शित किया।अर्जेंटीना के जाने-माने फुटबॉलर ने लगभग खचाखच भरे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अपने कौशल का प्रदर्शन करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने उस कौशल की झलकियां दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया जिसके कारण उन्हें खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

मेस्सी ने लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल के साथ ‘जीओएटी कप पेनल्टी शूटआउट’ में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बच्चों के साथ फुटबॉल क्लिनिक भी आयोजित किया जिसके बाद वे स्टेडियम से रवाना हुए। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी फुटबॉल किट पहने नजर आए। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी खिलाड़ियों और मुख्यमंत्री के साथ सम्मान समारोह में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...