back to top

भूख सूचकांक के संदेश

दूरदर्शिता की कमी, नीतिगत अपंगता और अफसरों, कोटेदारों की लूट-खसोट कैसे बड़ी-बड़ी उपलब्धियों पर पानी फेर कर देश को शर्मसार करती है, वैश्विक भूख सूचकांक-2020 की रिपोर्ट इसका ज्वलंत उदाहरण है। भारत गेहूं, चावल, दूध, सब्जी, फल, मांस आदि के उत्पादन में दुनिया में पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर है। किसानों ने हाड़तोड़ मेहनत कर अनाज से गोदामों को भर दिया है।

दूध, सब्जी, फल, दलहन हर चीज का पर्याप्त उत्पादन हो रहा है, इतना हो रहा है कि इनका भंडारण, प्रसंस्करण और संरक्षण बड़ी चुनौती है। लेकिन दूसरे देश वैश्विक भूख सूचकांक में एकदम निचले स्तर पर है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2020 में भारत 107 देशों की सूची में 94वें स्थान पर है। इतने निचले स्तर पर होने का मतलब है कि अफ्रीका के कुछ छोटे, गृहयुद्ध या प्राकृतिक प्रकोप से ग्रस्त देशों को छोड़ दिया जाये तो भारत सर्वाधिक भूख से ग्रस्त देश है।

यहां तक कि भारत अपने तमाम पड़ोसी देशों से भी बहुत पीछे है। नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे देशों से भी पीछे है जिनके बरक्स भारत की आर्थिक ताकत, प्रति व्यक्ति आय कहीं अधिक है। वैश्विक भूख सूचकांक में बांग्लादेश 75वें, म्यांमार 78वें, पाकिस्तान 88वें, नेपाल 73वें और श्रीलंका 64वें स्थान पर है। इनकी स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है लेकिन भारत की दशा बहुत ही बदतर है। दुर्भाग्य से यह स्थिति तब है जब खाद्यान्न उत्पादन साल-दर-साल रिकार्ड बना रहा है।

दूध उत्पादन, सब्जी उत्पादन और फलोत्पादन भी पर्याप्त है। लेकिन राजनीतिक लफ्फाजी और अधिकारियों की लूट खसोट के कारण जहां एक तरफ तमाम समस्याएं बनी हुई हैं वहीं भूख की स्थिति इतनी जटिल है कि हर दिन करोड़ों लोगों को भूखा सोना पड़ता है। करोड़ों बच्चे गरीबी और कुपोषण से अभिशप्त हैं। वैश्विक भूख सूचकांक में भारत के सबसे निचले पायदान पर बने रहने के पीछे राजनीतिक लफ्फाजी, अधिकारियों एवं कोटेदारों की लूट खसोट ही पूरी तरह जिम्मेदार है।

देश में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 487 ग्राम अनाज, 355 ग्राम दूध, 200 ग्राम फल व 401 ग्राम सब्जी की उपलब्धता है जो संतुलित पोषण के लिए जरूरी 2100 ग्राम कैलोरी के लिए पर्याप्त है, लेकिन राजनीति और भ्रष्टाचार ने किसानों के हाड़तोड़ मेहनत पर पानी फेर दिया। खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भता की गौरवपूर्ण स्थिति के बावजूद भूख विद्यमान है।करोड़ों लोग हर दिन भूखे सोने को अभिशप्त हैं, करोड़ों बच्चे कुपोषित हैं। इस पर उन नेताओं एवं दलों को शर्म करना चाहिए जो विकास के लंबे-चौड़े दावे करते हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लागू हुए 13 साल हो गये फिर भी लोग भूखे हैं तो इससे स्पष्ट है कि यह कानून लोगों की भूख मिटाने में असफल है। सरकार को तुरंत खाद्य सुरक्षा कानून में संशोधन कर प्रति व्यक्ति 10 मिलोग्राम अनाज की मदद नकद देना चाहिए ताकि गरीबों को पेट भरने में मदद मिले और कोटेदार और अधिकारी डकैती न कर सकें।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ धाम में युद्धस्तर पर बर्फबारी की सफाई, कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के रास्तों को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने का कार्य रविवार को जोर-शोर...

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर भस्म आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उज्जैन। चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि के अवसर पर गुरुवार को धर्म नगरी उज्जैन में आस्था का अनूठा समागम देखने को मिला। विश्व...

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया माहौल बनाने की कोशिश

प्रयागराज। आध्यात्मिक गुरु आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज जाते समय कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...