back to top

धार्मिक स्थलों में सामाजिक दूरी व मास्क जैसे उपाय अनिवार्य होंगे

नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण पिछले दो महीने से अधिक समय से बंद धार्मिक स्थलों में आठ जून से लोग आने लगेंगे और इस दौरान सामाजिक दूरी मानदंड का पालन और मास्क जैसे उपाय अनिवार्य होंगे। शहर के मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों के प्रभारियों और प्रबंधकों का कहना है कि सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार के विस्तृत दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही धार्मिक स्थानों के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं का भी पालन किया जाएगा जिन्हें अभी जारी किया जाना है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि नमाज के दौरान सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए मस्जिद के फर्श और बरामदे पर स्टिकर चिपकाए जाएंगे।

बुखारी ने लोगों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए किए जाने वाले उपायों का जिक्र करते हुए कहा, हमने दरी का उपयोग बंद करने का भी फैसला किया है, जिस पर लोग मस्जिद में नमाज अदा करते हैं और लोगों से अपनी मुसल्ला (नमाज अदा करने के लिए चटाई) लाने को कहेंगे। हम उन्हें घर पर वुज़ू (नमाज़ से पहले हाथ, पावं और चेहरा धोना) करने का भी सुझाव देंगे और मस्जिद के जलाशयों का उपयोग करने से बचने को कहेंगे।

उन्होंने कहा कि नमाजियों को मास्क पहनने और सैनेटाइजर रखने की भी सलाह दी जाएगी। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्म अहमद ने कहा कि नमाज के दौरान लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा, ैहम पहले से ही सामाजिक दूरी और अन्य सावधानियों पर जोर दे रहे हैं। सरकारों के दिशानिर्देशों को पूरी तरह से लागू किया जाएगा। शहर के मुख्य मंदिरों में भी श्रद्घालुओं को सुरक्षित रखने के लिए थर्मल उपकरणों के उपयोग सहित विभिन्न कदम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) के प्रशासक विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कर्मचारी नियमित रूप से परिसर को संक्रमणमुक्त कर रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि मंदिर प्रशासन आठ जून से मंदिर के खुलने के बाद परिसर को नियमित रूप से संक्रमणमुक्त बनाने के लिए किसी एजेंसी को नियुक्त करने पर विचार कर रहा है। श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर के सीईओ किशोर चावला ने कहा कि पूरे परिसर को कीटाणुरहित बनाने के लिए एक मशीन लगाई गई है।

उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन प्रत्येक परिसर में सैनेटाइटर की बोतलें रखेगा और उन लोगों को मास्क दिया जाएगा जिनके पास मास्क नहीं होंगे। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर सामाजिक सुरक्षा मानदंडों को कड़ाई से लागू किया जाएगा। शीश गंज साहिब, बंगला साहिब और रकाबगंज गुरुद्वारों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हम प्रवेश और निकास स्थानों की संख्या बढ़ा रहे हैं ताकि लोग एक दूसरे के संपर्क में नहीं आएं।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

उधमपुर बस हादसा: गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...