back to top

गरीबों-दलितों से मायावती का कोई सरोकार नहीं: भाजपा

लखनऊ। भाजपा ने मायावती और उनकी पार्टी बसपा के चुनाव चिह्न हाथी की मूर्तियां लगवाने पर आया खर्च सरकारी खजाने को लौटाने संबंधी उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी के बाद शुक्रवार को कहा कि मायावती ने सरकारी धन का दुरूपयोग किया है और उनका गरीबों-दलितों से कोई सरोकार नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता चंद्रमोहन ने बातचीत में कहा

भाजपा प्रवक्ता चंद्रमोहन ने बातचीत में कहा, उच्चतम न्यायालय के निर्देश से स्पष्ट हो गया है कि बसपा की सरकार का जन कल्याण, गरीबों और दलितों से कोई सरोकार नहीं था। मायावती ने सरकारी धन का दुरूपयोग कर मूर्तियां लगवाईं। उन्होंने कहा कि मूर्तियों में खर्च हुए धन को जमा कराने का काम अब बुआ-बबुआ (मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव) मिलकर करें। चंद्रमोहन ने कहा कि मायावती अपनी मूर्ति इसलिए लगा रही थीं क्योंकि वह आत्ममुग्धता की शिकार थीं।

मायावती को पता था कि उन्हें कोई याद नहीं रखेगा

उन्होंने कहा, मायावती को पता था कि उन्हें कोई याद नहीं रखेगा इसलिए अपनी मूर्तियां लगवाईं। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने एक अधिवक्ता की याचिका पर सुनवाई के दौरान टिप्पणी की है, हमारी राय है कि मायावती को अपनी और अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न की मूर्तियां बनवाने पर खर्च हुआ सार्वजनिक धन सरकारी खजाने में वापस जमा करना होगा।

RELATED ARTICLES

भारत को क्लीन स्वीप से बचने के लिए खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा

साउथम्प्टन। ब्रिटेन के दौरे में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को अगर इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचना है तो...

चेक बाउंस मामले में कॉमेडियन राजपाल यादव को जाना होगा जेल

दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की सज़ा को बरकरार रखा नई दिल्ली। बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव को कानूनी...

अयोध्या के दो पंचायतों के नाम बदले, अब भरत नगर और मां ज्वाला देवी के नाम से जाने जाएंगे

सीएम योगी ने सप्तपुरियों में प्रथम अयोध्या में आज 432 करोड़ से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय...

रात करीब डेढ़ बजे ट्यूबवेल पर सो रहे दादा-पोते की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के पवई थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग और उसके पोते की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार...

महराजगंज में दलित युवक की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

महराजगंज। महराजगंज जिले की एक अदालत ने प्रेम प्रसंग के कारण छह साल पहले अनुसूचित जाति (दलित) के एक युवक की हत्या करने के...

वायनाड भूस्खलन में मृतकों के परिजनों और घायलों को समय पर अनुग्रह राशि मिले: केरल हाई कोर्ट

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिवारों और इस घटना...