back to top

संसद व विधानसभाओं के सत्रों की घटती अवधि पर मायावती ने जताई चिंता

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संसद और राज्य विधानसभाओं के सत्रों की अवधि लगातार कम होने पर मंगलवार को गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस गंभीर विषय पर सरकार और विपक्ष दोनों को अत्यंत गंभीरता से विचार करना चाहिए।

मायावती ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) खाते पर एक पोस्ट में कहा,देश में संसद व राज्य विधानमंडलों के सत्रों के घटते समय के साथ-साथ हर बार भारी हंगामे और बार-बार स्थगन के कारण इनकी जन-उपयोगिता का प्रभाव कम होना लंबे समय से गंभीर चिंता का विषय रहा है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में इन दिनों चल रहे पीठासीन अधिकारियों के तीन दिवसीय 86वें अखिल भारतीय सम्मेलन में विधानमंडलों की कार्यवाही के लगातार घटते समय पर चिंता व्यक्त किया जाना उचित, सामयिक और सराहनीय है। इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष दोनों को अति-गंभीर होकर विचार करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी बसपा प्रमुख ने कहा कि संसद और विधानमंडलों की कार्यवाही वर्ष में कम से कम 100 दिनों के निर्धारित कैलेंडर के अनुसार तथा नियमों के तहत शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होना बेहद आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि पीठासीन अधिकारियों का 86वां अखिल भारतीय सम्मेलन 19 जनवरी को लखनऊ में शुरू हुआ था, जो 21 जनवरी तक चलेगा।

मदरसों के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया

मायावती ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के उस फैसले का भी स्वागत किया, जिसमें कहा गया है कि सरकारी मान्यता न होना किसी मदरसे को बंद करने का आधार नहीं हो सकता। उन्होंने श्रावस्ती में एक मदरसे पर लगी सील को 24 घंटे के भीतर हटाने के निर्देश को भी महत्वपूर्ण और सामयिक बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संभवतः कोई भी सरकार नीतिगत रूप से निजी मदरसों के खिलाफ नहीं है, बल्कि जिला स्तर के अधिकारियों की मनमानी के कारण ऐसी अप्रिय घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे मामलों में उचित संज्ञान लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...