back to top

कोविड जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में भी मातृ स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के मौके पर विशेषज्ञों ने रविवार को कहा कि मातृ स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन सेवाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए और कोविड-19 महामारी जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में भी इन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए। प्रतिवर्ष 11 अप्रैल को महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी की जयंती पर राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है।

विशेषज्ञों ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की भी अपील की। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक तथा जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ पूनम मुटरेजा ने कहा, हमने कोविड-19 महामारी के दौरान मातृ मृत्यु के मामलों में तेज वृद्धि देखी है। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित किया, जिसके परिणामस्वरूप संस्थागत प्रसव में गिरावट और महिलाओं की प्रसवपूर्व सेवाओं तक पहुंच में कमी आई है।

उन्होंने कहा कि संक्रमित होने के डर और स्वास्थ्य सेवाओं के सीमित उपयोग के चलते युवा माताओं में अवसाद और चिंता बढ़ गई है, जिससे लंबे समय में महिलाओं और शिशुओं दोनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव लड़ने की आशंका है। मुटरेजा ने कहा, मातृ स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य प्रणाली को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत करने की आवश्यकता है।

द कोअलिशन फॉर फूड एंड न्यूट्रीशन सिक्योरिटी के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर सुजीत रंजन का कहना है कि अभी तक यह नहीं पता चला है कि क्या अन्य आबादी की तुलना में गर्भवती महिलाओं के कोविड-19 की चपेट में आने की अधिक आशंका है। उन्होंने कहा, इसके बावजूद, गर्भवती महिलाओं को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मेलजोल कम करने की सलाह दी जाती है।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

मिट्टी की बनी बोतलें और घड़े कर रहे देशी फ्रिज का काम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मवैय्या क्षेत्र में इन दिनों लोगों की अच्छी भीड़ नजर आ रही है। वजह यह है कि...

‘यूपी वाली, बिहार वाली’ का ट्रेलर रिलीज

एक हादसा पूरे घर की खुशियां छीन लेता हैलखनऊ। भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी और संजना पांडेय जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'यूपी...

नारी शक्ति वंदन के तहत हुआ पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन

नारी सम्मान के प्रति सकारात्मक संदेश देता है लखनऊ। बुधवार को नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत बिरजू महाराज कथक संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व एवं...

लखनऊ में सजेगा राष्ट्रचेतना का महापर्व रश्मिरथी

24 से 26 अप्रैल तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (ज्यूपिटर हॉल) में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के...

वैदिक काल से ही महिलाओं ने नेतृत्व की भूमिका निभाई है : प्रो. कुमकुम धर

भातखण्डे में भारतीय न्याय संहिता एवं ई-एफआईआर तथा महिलाओं के नेतृत्व में विकास विषयक संवाद का आयोजन लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आज भारतीय...

भौम प्रदोष व्रत 28 को, होगी शिवजी की पूजा

भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करनी चाहिएलखनऊ। प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान शिव...