back to top

सिडनी में नकाबपोश व्यक्ति ने चाकू से किया हमला, एक महिला की मौत

मेलबर्न: सिडनी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) में भीड़ वाली सड़क पर मंगलवार को एक नकाबपोश व्यक्ति चाकू लहराते हुए अल्लाहू अकबर बोलता हुआ दौड़ पड़ा और इससे पहले कि उसे काबू किया जाता, उसने एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी और एक अन्य महिला को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान 21 वर्षीय मर्ट ने के तौर पर हुई है, जो मानसकि रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस ने अभी इसे आतंकवादी हमला करार नहीं दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीवी चैनलों पर दिखाई जा रही फुटेज में हमलावर किंग स्ट्रीट पर एक बड़ा चाकू हाथ में लिए दौड़ रहा है और अल्लाहू अकबर चिल्ला रहा है।

 

पुलिस ने बताया कि हमले के कारण का पता नहीं चल पाया है। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर को काबू किए जाने से पहले उसने सड़क पर जा रही 41 वर्षीय एक महिला को चाकू मार दिया था। पुलिस ने बताया कि बाद में घटनास्थल के पास एक अपार्टमेंट से उन्हें 21 वर्षीय एक महिला का शव बरामद हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि वह संदिग्ध हमलावर को जानती थी। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि हत्या का हमले की जांच से संबंध है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस आयुक्त मिक फलर ने कहा, अभी जो भी जानकारी हमारे पास मौजूद है उससे यह दोनों मामले जुड़े प्रतीत होते हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन ने ट्वीट कर हमलावर को पकडऩे वाले लोगों की तारीफ की। उन्होंने लिखा, घटनास्थल पर मौजूद बहादुर लोगों की वजह से हमलावर अब हिरासत में है…। उन्होंने लिखा, इस हिंसात्मक हमले से प्रभावित हुए सभी लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...