back to top

असली महिला पुलिस की कहानी है मर्दानी, 13 दिसंबर को होगी रिलीज

नई दिल्ली। रानी मुखर्जी अपनी फिल्म श्रृंखला मर्दानी को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त करने का जरिया मानती हैं। उन्हें खुशी हैं कि इन फिल्मों से बहादुर महिला पुलिस की असल छवि पेश होगी। मर्दानी श्रृंखला में रानी महिला पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के मुख्य किरदार में हैं।

रानी ने कहा कि मर्दानी महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ लड़ रही एक महिला पर केंद्रित है। मैं इसे वास्तविक सिनेमा नहीं कहूंगी लेकिन इसमें जितना संभव हो सके उतने वास्तविक ढंग से सच्ची घटनाओं को चित्रित किया गया है। रानी कहती हैं कि दर्शकों ने हमेशा पर्दे पर एक साहसी पुरुष पुलिस वाले को देखा है और मर्दानी के साथ वह उसी अविश्वसनीय छवि वाले पुलिस के उस साँचे को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं।

रानी ने कहा, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों ने हमेशा से उन्हें विचलित किया है। 2012 के निर्भया कांड के बाद मुझे महिला सुरक्षा जैसे सामाजिक मुद्दे के बारे में बात करने और कुछ करने की जरुरत महसूस हुई। उस घटना के प्रति हमारे गुस्से की उपज थी प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित 2014 में आयी मर्दानी। मर्दानी 2 की रिलीज के लिए तैयार रानी का मानना है कि एक कलाकार के रूप में अपनी पीड़ा व्यक्त करने का सबसे अच्छा माध्यम सिनेमा है। रानी ने कहा कि फिल्म मर्दानी 2 की कहानी एक सीरियल बलात्कारी के बारे में है। यह हमें जागरुक करने की कोशिश करती है क्योंकि खतरे का नाम, पहचान या शक्ल नहीं होती है।

RELATED ARTICLES

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...