back to top

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोह
लखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना साहित्य परिषद द्वारा अपना 55वां संस्थापना दिवस समारोह एक भव्य सारस्वत आयोजन करके मनाया गया।रवीन्द्रालय सभागार चारबाग में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता डॉ हरि शंकर मिश्र, पूर्व आचार्य, लखनऊ विश्वविद्यालय ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ उमाशंकर शुक्ल शितिकंठ और विशिष्ट अतिथि के रूप में रत्नेश गुप्तए संरक्षक, चेतना साहित्य परिषद मंच पर शोभायमान रहे। इस समारोह में कई विभूतियों को विभिन्न सम्मानों से अलंकृत किया गया। साथ ही संस्था की छन्दबद्ध काव्य प्रधान त्रैमासिक पत्रिका चेतना स्रोत डॉ आशुतोष वाजपेयी द्वारा संपादित ज्योतिष पत्रिका प्रेमनाथ तिथि पर्व पत्रिका पं. शारदा प्रसाद शर्मा शारदेन्दु की दो काव्य कृतियों नमन शहीदों को तथा आपरेशन सिन्दूर एवं आर्य दीन बन्धु सरल की काव्य कृति शून्य शब्द बनता है का भी लोकार्पण इस समारोह में किया गया। समारोह का संचालन संस्था के महामंत्री प्रमोद द्विवेदी प्रमोद ने किया। अभ्यागत साहित्यकारों का स्वागत संस्था के उपाध्यक्ष राम औतार पंकज ने किया। संस्थाध्यक्ष डॉ शिवभजन कमलेश ने संस्था के क्रियाकलापों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस सारस्वत समारोह में चेतना गौरव सम्मान रवीन्द्र शर्मा को, चेतना रत्न सम्मान डॉ अखिलेश निगम अखिल को, चेतना श्री सम्मान डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव प्रेम को, डॉ दाऊजी गुप्त स्मृति सम्मान डॉ सुमन दुबे को, कृष्ण मुरारी विकल स्मृति सम्मान राजेन्द्र शुक्ल राज को, जगमोहन नाथ कपूर सरस स्मृति सम्मान जगदीप शुक्ल अंचल को, पं. शिव शंकर मिश्र स्मृति सम्मान श्याम नारायण पांडेय को, चमन लाल अग्रवाल स्मृति सम्मान प्रो. विश्वंभर शुक्ल को, रमन लाल अग्रवाल स्मृति सम्मान मंजुल मयंक मिश्र मंजर को, धर्मांश सम्मान सरोज कुमार पाण्डेय को, पं. रूप नारायण द्विवेदी स्मृति सम्मान रजनीश मिश्र को, जियालाल अग्रहरि स्मृति सम्मान श्रीमती प्रतिभा गुप्त को, शिव नारायण शर्मा स्मृति सम्मान डॉ चेतना पांडेय को और विशिष्ट सहयोग सम्मान राजा श्रीवास्तव को अनवरत करतल ध्वनि के बीच प्रदान किया गया। सम्मानित विभूतियों को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र आदि से अलंकृत किया गया तथा कुछ प्रतीकात्मक धनराशि भी प्रदान की गई। इन सभी विभूतियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सरस काव्य पाठ किया और साहित्य रस की वर्षा कर पूरे सभागार को आनन्द विभोर कर दिया। तत्पश्चात मंचासीन विद्वानों द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये। विशिष्ट अतिथि रत्नेश गुप्त ने अपने सम्बोधन में संस्था की सराहना करते हुए उसके उत्तरोत्तर उन्नति की कामना की और संस्था को हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी सम्मानित लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बधाई दी। मुख्य अतिथि डॉ उमाशंकर शुक्ल शितिकंठ ने सम्मानित लोगों को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि चेतना साहित्य परिषद छन्दबद्ध काव्य के उन्नयन के लिए अत्यंत ही सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...