back to top

नेपाल में सरकार के कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, पीएम केपी ओली देश छोड़ने की फिराक में

नेपाल । नेपाल में तख्तापलट के संकट गहराते जा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने के फैसले को लेकर ओली सरकार के खिलाफ युवाओं ने राजधानी काठमांडू में Gen-Z प्रदर्शन आयोजित किया, जो कि धीरे-धीरे हिंसर प्रदर्शन में तब्दील हो गया। इस प्रदर्शन में अभी तक 19 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है, जबकि सैंकड़ों की संख्या में लोग घायल हो गए। वहीं इस प्रदर्शन के बाद मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया है। सरकार के कई मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा, यह भी खबर सामने आई है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इलाज के बहाने दुबई जाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए एक निजी एयरलाइन, हिमालय एयरलाइंस को स्टैंडबॉय पर रखा गया है। सोमवार को ही देश के गृहमंत्री रमेश लेखक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं मंगलवार को कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

नेपाल में 4 सितंबर को ओली सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सएप, X जैसे 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने का फैसला लिया था। इसी फैसले के खिलाफ सोमवार, 8 सितंबर को काठमांडू में हजारों की संख्या में युवाओं ने प्रदर्शन किया। धीरे-धीरे यह प्रदर्शन हिंसक प्रदर्शन में तब्दील हो गया है। हालांकि, प्रदर्शन को देखते हुए ओली सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने का फैसला वापल ले लिया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...