back to top

मनसुख हिरन हत्याकांड : अदालत ने दो आरोपियों की एनआईए हिरासत सात अप्रैल तक बढ़ाई

मुंबई। कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में यहां एक विशेष अदालत ने मंगलवार को एक निलंबित पुलिसकर्मी और एक सटोरिए की एनआईए हिरासत सात अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी। दक्षिणी मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर 25 फरवरी को मिली विस्फोटक सामग्री युक्त एसयूवी मनसुख हिरन से संबंधित थी।

ठाणे निवासी हिरन का शव पांच मार्च को ठाणे के मुंब्रा क्रीक में मिला था। महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते ने इस मामले में इस महीने के शुरू में निलंबित कांस्टेबल विनायक शिन्दे तथा क्रिकेट सटोरिए नरेश गौर को गिरफ्तार किया था। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इन दोनों को पिछले सप्ताह अपनी हिरासत में ले लिया था। इन लोगों को मंगलवार को विशेष एनआईए न्यायाधीश पी आर सित्रे की अदालत में पेश किया गया जिसने मामले में आगे की जांच के लिए दोनों की एनआईए हिरासत सात अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी।

जांच एजेंसी ने कहा कि हिरन की हत्या के पीछे के मकसद को जानने के लिए इन लोगों की हिरासत की जरूरत है। शुरुआत में, महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने इस मामले की जांच की थी, लेकिन बाद में एनआईए ने इसे अपने हाथों में ले लिया। एनआईए अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक सामग्री युक्त एसयूवी मिलने के मामले की भी जांच कर रही है जिसमें मुंबई पुलिस के सहायक निरीक्षक सचिन वाजे को गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूर्व में अदालत से कहा था कि दोनों मामले आपस में जुड़े हैं। वाजे तीन अप्रैल तक एनआईए की हिरासत में है।

RELATED ARTICLES

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार को आज प्रदेश के काशी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़...

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...

भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा …70 स्वर्ण समेत 171 पदक के साथ आस्ट्रेलिया फिर शीर्ष पर रहा

ग्लास्गो। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में ऐसे कई खेल नहीं थे जिनमें भारत सबसे प्रबल दावेदार था लेकिन इसके बावजूद भारतीय दल ने राष्ट्रमंडल खेल...