back to top

माण्डवी फाउंडेशन ने जय आंबे स्कूल पारा में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

माण्डवी फाउंडेशन ने जय आंबे स्कूल पारा में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में कला, संस्कृति और सांस्कृतिक विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के छात्रों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, गीत, नाटक शामिल थे। तथा नर्सरी, केजी के बच्चों ने ड्रॉइंग और कविता पाठ में भाग लिया। स्कूल के सभी बच्चों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा, हमारा उद्देश्य बच्चों को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए मंच प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्रों को समान अवसर मिलें। स्कूल के प्रधानाचार्या रीना सिंह ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक होते हैं।

कार्यक्रम में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम आने वाले बच्चे को गोल्ड मैडल, द्वितीय को सिल्वर और तृतीय को ब्रांज मैडल से सम्मानित किया गया। नर्सरी, केजी के बच्चों को उपहार स्वरुप नोटबुक व पेन्सिल किट दी गई।

स्कूल की प्रधानाचार्या रीना सिंह व फाउन्डर प्रबंधक संजय कुमार सिंह को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ये कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। कार्यक्रम में फाउंडेशन की टीम से आलोक त्रिपाठी, अंकित कुमार पाण्डेय, जय सिंह, सेनू गुप्ता, चांदनी पाण्डेय मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...