back to top

ममता ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का किया वादा

गोघाट (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उनके पास नंदीग्राम में मंगलवार को उनकी कार पर हमला करने वालों की तस्वीरें तथा वीडियो हैं और वह चुनाव के बाद इस मुद्दे को उठाएंगी। बनर्जी ने कहा कि वह कार्रवाई से इसलिए परहेज कर रही हैं, क्योंकि चुनाव जारी हैं और आदर्श आचार संहिता लागू है।

बनर्जी ने यहां एक रैली में कहा, मेरी कार पर हमला करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई। मैं सिर्फ इसलिए चुप हूं क्योंकि चुनाव चल रहे हैं। वरना मैं उन्हें बताती कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है। मुख्यमंत्री ने कहा, मेरे पास कार पर हमला करने वाले गुंडों के वीडियो हैं। बंगाल में चुनाव होने दीजिए। उसके बाद मैं कार्रवाई करूंगी। आक्रामक नजर आ रहीं बनर्जी ने हमलावरों से कहा, देखती हूं कि कौन गद्दार तुम्हें बचाता है। बचकर कहां जाओगे तुम? दिल्ली, बिहार, राजस्थान या उत्तर प्रदेश। मैं तुम्हें खींचकर यहां (पश्चिम बंगाल) ले आऊंगी।

तेज र्तार नेता बनर्जी के साथ मंगलवार को कथित तौर पर विपक्षी दल के समर्थकों ने उस वक्त धक्का-मुक्की की जब वह पिटाई के बाद घायल एक तृणमूल कार्यकर्ता को देखने जा रही थी। प्लेकार्ड हाथों में थामे लोगों ने उनकी कार का पीछा भी किया। टीएमसी सदस्यों का आरोप है कि उन्होंने कार पर हमला भी किया।

नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने उनसे लडऩे के लिए माकपा के गुंडों को अपने साथ मिला लिया है। उन्होंने आरोप लगाया, आप (भाजपा सदस्य) एक अकेली महिला से लडऩे से डर रहे हैं…भाजपा के पास अपना कुछ भी नहीं है। वे उधार लिए गए माकपा के गुंडों के जरिए पार्टी चला रहे हैं। उन्होंने (भाजपा ने) चुनाव लडऩे के लिए माकपा के हरमदों (भाड़े के गुंडों) को टिकट दिए हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

अलीगंज अग्निकांड: बिल्डर ने खुद हटाना शुरू किया अवैध निर्माण

एलडीए ने 10 जुलाई को जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश,25 जुलाई तक स्वयं कार्रवाई की मिली थी मोहलत लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...