back to top

ममता बनर्जी ने मतदाताओं से की अपील, कहा- मोदी को नहीं दें एक भी वोट

नामखाना। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मतदाताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक भी वोट नहीं दें क्योंकि वह (मोदी) देश को नष्ट कर देंगे। ममता ने सुंदरबन के नामखाना में एक जनसभा में कहा कि मोदी ने पिछले पांच साल में देश के लिए कुछ नहीं किया।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा, यदि आप प्रधानमंत्री के तौर पर चौकीदार को चुनते हैं, तो वह देश को नष्ट कर देंगे। मतदाता भाजपा को एक भी वोट नहीं देकर उन्हें (मोदी को) बाहर कर सकते हैं। उन्होंने कहा, भाजपा ने अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और पत्रकारों की हत्या की है और उन्हें पीट-पीट कर मारा है। ममता ने कहा, भाजपा से डरने वाली कोई बात नहीं है। उसे मत नहीं दें। यदि एक भी वोट माकपा और कांग्रेस को जाएगा तो इससे भाजपा के हाथ मजबूत होंगे।

 ममता ने नोटबंदी को लेकर मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने देश में तीन करोड़ नौकरियां नष्ट कर दीं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में पेट्रोल, गैस और डीजल के दाम बढ़े हैं। ममता ने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ताजपुर बंदरगाह के निर्माण को लेकर अपनी बात से पीछे हट गई है।

उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार राज्य में बेरोजगारी को करीब 40 प्रतिशत कम करने में कामयाब रही है, जबकि नोटबंदी ने देशभर में तीन करोड़ नौकरियां ले लीं।ममता ने कहा, हमने गंगासागर में मुड़ीगंगा नदी पर आगामी तीन से चार साल में एक पुल बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपए मुहैया कराने का भी फैसला किया है जिसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई जानी है। 

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...