back to top

बैंक नीतिगत दर में कटौती का लाभ ग्राहकों को पहुंचाएं : वित्त मंत्री

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्योग जगत को आश्वस्त किया कि वह यह सुनिश्चित करेंगी कि बैंक नीतिगत दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएं ताकि ब्याज बोझ कम हो। उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वित्त मंत्री वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स के सदस्यों को संबोधित कर रही थी।

पीएचडीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा है, वित्त मंत्री सीतारमण ने आश्वस्त किया है कि वह व्यक्तिगत तौर पर सुनिश्चित करेंगी कि बैंक नीतिगत दरों में कटौती का लाभ यथाशीघ्र ग्राहकों को दें। पिछले महीने आरबीआई ने नीतिगत दर रेपो में 0.40 प्रतिशत की कटौती की। इसके बाद रेपो दर 4 प्रतिशत के ऐतिहासिक न्यूनतम स्तर पर आ गई। रेपो दर वह दर है जिस पर बैंक, केंद्रीय बैंक से कर्ज लेते हैं।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार रोजगार सृजन और आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए देश में संपत्ति सृजित करने वालों का सम्मान करती रहेगी और उनके लिए चीजों को सुगम बनाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार न्यूनतम सरकार, कारगर प्रशासन के मकसद के साथ आगे बढ़ रही है।

उद्योग मंडल ने ट्विटर पर यह भी लिखा है, वित्त मंत्री ने पीएचडी चैंबर के तीव्र आर्थिक वृद्धि और बेहतर विकास के लिए उद्योग में उम्दा प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को लेकर प्रौद्योगिकी उन्नयन कोष के गठन के सुझाव को स्वीकार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...