back to top

संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को ‘एसएमएस’ के प्रति करें जागरूक : योगी

  • फोकस टेस्टिंग के तहत हर दिन किये जायें 1.50 लाख टेस्ट

  • डेंगू के मद्देनज़र संचारी रोगों के नियंत्रण की कार्यवाही रखी जाये जारी

  • पूरी सक्रियता से किये जाये सेनिटाइजेशन और फाॅगिंग का काम

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लोगों को ‘एसएमएस’ के प्रति जागरूक किए जाने पर ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘एस’ मलतब सोप व सेनिटाइजर, ‘एम’ मतलब मास्क और ‘एस’ मतलब सोशल डिस्टेंसिंग कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने में बहुत ज़्यादा उपयोगी हैं। इसलिए जनता को इसे अपनाने के लिए लगातार जागरूक किया जाये।

मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर टीम -11 आहूत के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जब तक कोरोना की कोई कारगर दवा या वैक्सीन नहीं मिलती तब तक पूरी सतर्कता और सावधानी बरतना बहुत ज़्यादा ज़रूरी आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिये कि फोकस टेस्टिंग करते हुए प्रतिदिन कोविड-19 के 1.50 लाख टेस्ट किए जायें। उन्होंने आने वाले पर्वों के मद्देनज़र विभिन्न कारोबारी समूहों के कोरोना के फोकस टेस्टिंग काम को प्रभावी ढंग से चलने के निर्देश दिये।

योगी ने निर्देश दिये कि आने वाले समय में डेंगू की सम्भावना के मद्देनज़र संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए कार्यवाही तेजी से जारी रखी जाये। उन्होंने कहा कि सेनिटाइजेशन और फाॅगिंग का कार्य पूरी सक्रियता से किया जाये। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को क्रियाशील रखते हुए लोगों को कोरोना संक्रमण और संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी जाये। उन्होंने कानपुर नगर, मेरठ, बस्ती और वाराणसी में संक्रमण की रिकवरी दर को बेहतर करने के लिए उपचार व्यवस्था को मज़बूत बनाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कामगारों और श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के मकसद से राज्य सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग’ गठित किया है। आयोग के निर्देशों के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीति गठित की गयी है। सभी जिलों में समीति की बैठक आयोजित किये जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इसके बाद वे खुद राज्य स्तर पर इस संबंध में समीक्षा करेंगे।

योगी ने कहा कि ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत किए जा रहे जन-जागरूकता कार्यों के बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। इसके माध्यम से समाज में एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो रहा है। इसलिए ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत जागरूकता का कार्य 15 नवम्बर तक जारी रखा जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि आने वाले सर्दी के मौसम ऋतु के मद्देनज़र राजस्व विभाग द्वारा समय से कम्बल खरीदने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, जिससे निराश्रितों व्यक्तियों को इनका समय वितरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी एक्सप्रेस-वे पर निर्माण कार्य तेजी से किया जाये, जिससे यह परियोजनाएं समय से पूरी की जा सकें। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...