back to top

अयोध्या के प्रमुख चौराहों, सड़कों एवं मार्गों का सोलर के माध्यम से हो रहा ऊर्जीकरण

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सोलर पॉलिसी – 2022 के तहत जनपद अयोध्या को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत उ०प्र० नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों एवं मार्गों का सोलर के माध्यम से ऊर्जीकरण किया जा रहा है।

वर्तमान में अयोध्या के प्रमुख पार्कों में 2.5 किलोवाट क्षमता का सोलर ट्री स्थापित किये जाने हेतु यूपीनेडा एवं एन०एच०पी०सी० (नेशनल हाइड्रोइलैक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) के मध्य समझौता – पत्र हस्ताक्षर किया गया है।

समझौता-पत्र हस्ताक्षर के दौरान निदेशक यूपीनेडा श्री अनुपम शुक्ला, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी ग्रेड-1, यूपीनेडा, श्री आर० पी० सिंह एवं वरिष्ठ परियोजना अधिकारी ग्रेड-1, यूपीनेडा, श्री अजय कुमार – 1 तथा जनरल मैनेजर, एन०एच०पी०सी० श्री आर०पी० सिंह एवं उनके सदस्य उपस्थित रहें।

उक्त संयंत्र की स्थापना एन०एच०पी०सी० के सहयोग से पार्कों के सौन्दर्यीकरण हेतु पार्कों का चयन नगर आयुक्त, अयोध्या के माध्यम से किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...