back to top

ईडी के समक्ष पेश होंगे राज ठाकरे, मनसे ने ठाणे बंद वापस लिया

मुंबई: मनसे प्रमुख राज ठाकरे धनशोधन जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगे और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन नहीं करें। पार्टी के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावित ठाणे बंद को भी वापस ले लिया है। इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएंडएफएस) घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी ने ठाकरे को बृहस्पतिवार को समन किया है। एजेंसी आईएलएंडएफएस द्वारा कोहिनूर सीटीएनएल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी में 450 करोड़ रुपए से अधिक के ऋण एवं इक्विटी निवेश से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। कोहिनूर सीटीएनएल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी मुंबई के दादर इलाके में कोहिनूर स्क्वायर टावर का निर्माण कर रही है। मनसे प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने सोमवार को चेतावनी दी कि सरकार अगर ठाकरे के खिलाफ पूर्वाग्रह के साथ कार्वाई करती है तो पार्टी सड़कों पर प्रदर्शन करेगी। पार्टी का बृहस्पतिवार को ठाणे में बंद का प्रस्ताव भी था।

 

ठाकरे ने इस मुद्दे और आगामी कार्यवाही पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को अपने आवास पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक की। बैठक के बाद देशपांडे ने कहा, राज साहब बृहस्पतिवार को ईडी के समक्ष पेश होंगे। उन्होंने मनसे कार्यकर्ताओं से अपील की कि ऐसा कोई विरोध प्रदर्शन नहीं करें जिससे लोगों को समस्या हो। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ठाणे में बंद के आह्वान को भी वापस ले लिया है। देशपांडे ने कहा, राज ठाकरे नहीं चाहते कि बंद के कारण लोगों को दिक्कत हो। उन्होंने आरोप लगाए कि ईडी केवल विपक्षी दलों के नेताओं को नोटिस जारी कर रहा है। उन्होंने कहा, यह राजनीतिक बदला है न कि कोई गंभीर जांच। इस मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी के बेटे उन्मेश जोशी को भी ईडी ने समन किया है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को वह केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश हुए और धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...