back to top

Lucknow News : विकास दीप बिल्डिंग का जर्जर गिरने से युवक की मौत

लखनऊ। देख रेख के अभाव में लखनऊ विकास प्राधिकरण की कार्मशियल संपत्तियां खंडर होती जा रही है। बुधवार को स्टेशन रोड पर विकास दीप बिल्डिंग का जर्जर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सीतापुर के बिसवां निवासी शशि गौरव श्रीवास्तव एनजीओ के रजिस्ट्रेशन सम्बंधी कार्य से यहां पहुंचा था। दोपहर करीब एक बजे नीचे गाड़ी खड़ी करने के दौरान ऊपरी मंजिल के छज्जे की रेलिंग का हिस्सा उसके सिर पर गिरा। इससे शशि का सिर फट गया। एकदम से आवाज आने से हडकंप मच गया। लोग इकठ्ठा हुए। आनन-फानन में उसे आटो के जरिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर को हुये इस हादसे की किसी को जानकारी नहीं तक नहीं हुई।

एलडीए के अधिकारियों को घटना की जानकारी देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई। मौके पर मौजूद श्रीमती मंजू ने बताया एंबूलेस आने में देर हुई तो लोग उसे आटो से ले गए। बिल्डिंग के पीछे की ओर का छज्जा गिरा था। वहीं घटना की जानकारी होने पर एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बंदरों की वजह से रेलिंग का हिस्सा गिरना बताया जा रहा है। बिल्डिंग जर्जर हो रही है। इसके स्ट्रक्चरल आडिट के लिए निर्देश दिए गए हैं।

एजेंसी भी चयनित कर ली गई है। उन्होंने बताया जल्द इस सम्बंध में निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि एलडीए के अभियंताओं की मेहरबानी से कामर्शियल संपत्तियों बेकार हो रही हैं। बड़ी संख्या में रिक्त कार्मशियल स्पेस पर अवैध कब्जे तक हो गए हैं। एलडीए प्रशासन इनकी सुध नहीं ले रहा है। स्टेशन रोड पर स्थित बहुमंजिला विकास दीप भवन में विभिन्न आफिसों को हाल उपलब्ध कराए गए हैं। लेकिन अभी भी इनमें से छह हाल खाली पड़े हैं। इस बिल्डिंग की देखरेख नहीं हो रही है। लंबे समय से न तो इसकी पुताई कराई गई है और न मेंटींनेंस कराया गया है।

RELATED ARTICLES

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...

अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान की पश्चिम एशिया में जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन ने मिसाइल रोकीं

दुबई । अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर हमले किए जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात से जुड़े दो...

चिराग वीर सिंह सराओ अमेरिकी वायुसेना अकादमी में शामिल होने वाले पहले सिख-अमेरिकी बने

वाशिंगटन। चिराग वीर सिंह सराओ अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स स्थित अमेरिकी वायुसेना अकादमी (यूएसएएफए) में शामिल होने वाले पहले केशधारी सिख-अमेरिकी बन गए...

होर्मुज जलडमरूमध्य में यूएई के टैंकरों पर ईरानी हमले में भारतीय चालक दल के एक सदस्य की मौत

दुबई । ओमान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो तेल टैंकरों पर ईरान के हमले में मंगलवार को चालक...

थाईलैंड : संगीत बार में आग से मरने वालों की संख्या 30 हुई, 70 से अधिक लोग अब भी अस्पताल में

बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक संगीत बार में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। अधिकारियों...