back to top

चिराग वीर सिंह सराओ अमेरिकी वायुसेना अकादमी में शामिल होने वाले पहले सिख-अमेरिकी बने

वाशिंगटन। चिराग वीर सिंह सराओ अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स स्थित अमेरिकी वायुसेना अकादमी (यूएसएएफए) में शामिल होने वाले पहले केशधारी सिख-अमेरिकी बन गए हैं। अमेरिका में गुरुद्वारों और सिख संस्थाओं के प्रतिनिधि संगठन ‘अमेरिकन सिख काउंसिल’ (एएससी) ने यह जानकारी दी।

‘केशधारी’ सिख अपनी धार्मिक मान्यता के तहत केश और दाढ़ी नहीं कटवाते हैं।संस्था ने बताया कि सराओ की अमेरिकी वायुसेना अकादमी में चार अप्रैल को नियुक्ति हुई थी। उन्हें 20 जून को ‘धार्मिक छूट’ प्रदान की गई, जिससे वह अपने धार्मिक प्रतीकों के साथ और अपनी मूल पहचान बनाए रखते हुए अकादमी में प्रशिक्षण तथा सेवा कर सकेंगे।सराओ 24 जून को प्रवेश प्रक्रिया के दिन आधिकारिक तौर पर अमेरिकी वायुसेना अकादमी में शामिल हुए। वह वर्तमान में छह सप्ताह के प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

अकादमी में शामिल होने से पहले सराओ को ‘एयर फोर्स रिजर्व ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉर्प’ (आरओटीसी) और नेवल आरओटीसी, दोनों से छात्रवृत्ति मिली थी। उन्हें दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय और वाशिंगटन विश्वविद्यालय में भी प्रवेश का प्रस्ताव मिला था।एएससी ने बताया कि सराओ का शैक्षणिक रिकॉर्ड उत्कृष्ट रहा है। वह ‘ईगल स्काउट’ रह चुके हैं, ताइक्वांडो में ‘सेकेंड-डिग्री ब्लैक बेल्ट’ धारक हैं और विश्वविद्यालय स्तर की वाटर पोलो टीम का भी हिस्सा रहे हैं।कोलोराडो स्प्रिंग्स स्थित संयुक्त राज्य वायुसेना अकादमी (यूएसएएफए) अमेरिका की पांच संघीय सैन्य सेवा अकादमियों में से एक है।

RELATED ARTICLES

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...

अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान की पश्चिम एशिया में जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन ने मिसाइल रोकीं

दुबई । अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर हमले किए जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात से जुड़े दो...

होर्मुज जलडमरूमध्य में यूएई के टैंकरों पर ईरानी हमले में भारतीय चालक दल के एक सदस्य की मौत

दुबई । ओमान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो तेल टैंकरों पर ईरान के हमले में मंगलवार को चालक...

थाईलैंड : संगीत बार में आग से मरने वालों की संख्या 30 हुई, 70 से अधिक लोग अब भी अस्पताल में

बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक संगीत बार में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। अधिकारियों...

मुख्यमंत्री योगी से अनुराग ठाकुर की मुलाकात, आत्मनिर्भर भारत पर हुई चर्चा

लखनऊ। लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास5 मार्ग स्थिति सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस...