back to top

होर्मुज जलडमरूमध्य में यूएई के टैंकरों पर ईरानी हमले में भारतीय चालक दल के एक सदस्य की मौत

दुबई । ओमान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो तेल टैंकरों पर ईरान के हमले में मंगलवार को चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों समेत आठ अन्य लोग घायल हो गए।यह घटना पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बड़े विस्तार के रूप में सामने आई है।यूएई के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसके राष्ट्रीय टैंकर ‘मोम्बासा’ और ‘अल बहियाह’ ओमान के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी नौवहन मार्ग से गुजर रहे थे, तभी उन पर ईरान की ओर से दो क्रूज मिसाइलें दागी गईं।

मंत्रालय ने बताया कि ‘मोम्बासा’ टैंकर पर सवार चालक दल के एक भारतीय सदस्य की हमले में मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई गई है। उसने बताया कि घायलों में छह भारतीय और यूक्रेन के दो नागरिक शामिल हैं।बयान के अनुसार, हमले के कारण दोनों टैंकरों में आग लग गई, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया।यूएई के रक्षा मंत्रालय ने इस ‘‘खुले हमले’’ की निंदा करते हुए इसे गंभीर उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट हनन बताया।

मंत्रालय ने कहा,यूएई इस तनावपूर्ण स्थिति पर जवाब देने तथा अपने क्षेत्र, नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का पूरा अधिकार सुरक्षित रखता है।उसने कहा कि किसी भी खतरे से निपटने के लिए मंत्रालय उच्चतम स्तर की तैयारी और सतर्कता बनाए हुए है।इस बीच, अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर हमले किए।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वाशिंगटन होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की नाकेबंदी फिर से लागू कर रहा है। उन्होंने सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के बदले अन्य जहाजों से शुल्क लेने का भी संकेत दिया।इसके जवाब में ईरान ने बहरीन, जॉर्डन और यूएई से जुड़े इन दोनों टैंकरों को निशाना बनाकर हमले किए।पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अब तक 11 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है। इस संघर्ष के दौरान जहाजों और टैंकरों पर हुए हमलों के बीच कई नाविकों को भी बचाया गया है।पिछले महीने पलाऊ के ध्वज वाले टैंकर ‘एमटी सेट्टेबेलो’ पर अमेरिका के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील, बीकेटी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोमती नगर के होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध तरीके से निर्मित किये गये स्टोर को एलडीए ने मंगलवार को...

चन्द्रभानु गुप्त का जीवन त्याग, समर्पण व मूल्यों की राजनीति का प्रेरणास्रोत : महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान उनके त्याग,...

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...