मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगी
लखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ जायेगा। मेले का उद्घाटन शाम पांच बजे होगा। मुफ़्त प्रवेश और 22 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक चलने वाले किताबों के इस मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगी।जहां पुस्तकों विमोचन होंगे वहीं अनेक आयोजनों के बीच विविधता भरे काव्य समारोहों और अध्यात्मिक व अन्य नाट्य, नृत्य आदि सांस्कृतिक समारोहों का क्रम लगातार चलेगा। विजन-2047 को लेकर मेले की थीम विकसित भारत विकसित प्रदेश रखी गयी है।
आयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि मेले में लगभग 60 स्टाल होंगे यूपी मेट्रो रेल के सहयोग से होने वाले मेले में नई टेक्नालॉजी से छपी पुस्तकों के साथ मेले में डिजिटल टेक्नालॉजी से जुड़े प्रकाशन उत्पाद देखने को मिलेंगे साथ ही स्टेशनरी, शिक्षकों, स्कूलों के लिए उपयोगी सामग्री के स्टाल होंगे। अवधी व्यंजन उत्सव भी होगा और वंदेमातरम के डेढ़ सौ वर्षों पर कलाकार चित्र बनाएंगे।





