back to top

एलएसजी का प्रशिक्षण कैंप शुरू, खिलाड़ियों ने जमकर लगाए चौके छक्के

  • शनिवार दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ अभ्यास सत्र, अब तक आए सभी खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
  • मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, सहायक कोच लांस क्लूजनर, फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने कराया अभ्यास


लखनऊ। लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाड़ियों का ट्रेनिंग और फिटनेस कैंप शनिवार से भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शुरू हो गया है। मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ सहायक कोच लांस क्लूजनर, फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स, बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्केल, प्रवीण तांबे ने खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और फिटनेस की बारीकियां सिखाईँ।

इससे पूर्व फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने खिलाड़ियों को वार्म अप कराया। बल्लेबाजी में अर्शीन कुलकर्णी, काइल मायर्स, आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड़ ने मैदान के चारों ओर जमकर चौके छक्के लगाए। इसी के साथ शमर जोसेफ, शिवम मावी, युधवीर सिंह, मोहसिन खान, अरशद खान आदि ने गेंदबाजी में हुनर दिखाया। इस दौरान कई दर्शक भी खिलाड़ियों का अभ्यास देखने पहुंचे और चौके छक्के लगते ही तालियां बजाकर उत्साह जताया।

कैच और थ्रो में खिलाड़ियों ने मन मोहा
फील्डिंग अभ्यास में खिलाड़ियों ने कैच और थ्रो में अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। कई बार खिलाड़ियों ने काफी दूर से ही डमी स्टंप को हिट किया। बल्लेबाजी में खिलाड़ियों ने ग्राउंड शाट्स के साथ हवाई शॉट्स लगाने में मेहनत कराई। खिलाड़ियों ने आपसी समन्वय पर भी काम किया। दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ अभ्यास शिविर शाम छह बजे तक चला।

RELATED ARTICLES

घरेलू मैदान पर अपने रिकॉर्ड में सुधार करने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन हार झेलने के सिलसिले को खत्म करने के लिए मंगलवार को यहां...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे चेन्नई और मुंबई

चेन्नई। अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में...

जोरहाट विस चुनाव: भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी की बंपर जीत, कांग्रेस के गौरव गोगोई को दी करारी शिकस्त

गुवाहाटी । असम के जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई...

घरेलू मैदान पर अपने रिकॉर्ड में सुधार करने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन हार झेलने के सिलसिले को खत्म करने के लिए मंगलवार को यहां...

सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला, बंगाल से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी

मुंबई। विधानसभा चुनावों के रुझान में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी के आगे होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

ईरान-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने की फोन पर बातचीत

इस्लामाबाद। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने फोन पर बात की। दोनों नेताओं...

जयशंकर ने जमैका को उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड का अनावरण किया

किंगस्टन। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत द्वारा जमैका को उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड को इस कैरेबियाई देश को समर्पित करते...

कबीरधाम जिले में कार पुल से नीचे गिरी, चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई, जिससे उस पर सवार चार युवकों की मौत...