back to top

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: तेलंगाना में एक बजे तक 38% से अधिक मतदान

हैदराबाद। आम चुनाव के पहले चरण के तहत तेलंगाना की 17 सीटों पर बृहस्पतिवार एक बजे तक 38 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। जिन लोगों के राजनीतिक भाग्य का फैसला इन चुनावों में होगा, उन प्रमुख लोगों में पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी जैसे धुरंधर भी शामिल हैं।

हैदराबाद में केवल 20.59 फीसदी वोट डाले गए

मेढक में सर्वाधिक 54 प्रतिशत तो हैदराबाद में केवल 20.59 फीसदी वोट डाले गए। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और फिल्म अभिनेता चिरंजीवी, फिल्म निर्माता एस एस राजमौली समेत कई प्रमुख लोगों ने वोट डाला। राव ने सपत्नीक सिद्घीपेट जिले के चिंतामाढका गांव में वोट डाला। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार ने बताया, समूचे तेलंगाना में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि

नारायणपेट के तीलारू गांव में एक मतदान केंद्र पर जहां बुधवार को दस महिला मजदूरों की मिट्टी ढहने से मौत हो गई थी, वहां पर सन्नाटा पसरा हुआ है। अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप की कार्यकारी उपाध्यक्ष शोभना कामिनेनी ने कहा कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। उन्होंने इसे एक भारतीय नागरिक के तौर पर सबसे खराब दिन बताया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 1.51 प्रतिशत बैलेट यूनिट, 1.71 कंट्रोल यूनिट और 2.21 प्रतिशत वीवीपैट को परीक्षण के समय खराब पाया गया और उन्हें मतदान से पूर्व उन्हें बदल दिया गया। राज्य में 2.97 करोड़ से अधिक मतदाता 443 उम्मीदवारों की राजनीतिक दिशा का फैसला करेंगे।

उग्रवाद से प्रभावित पांच संसदीय क्षेत्रों

उग्रवाद से प्रभावित पांच संसदीय क्षेत्रों के तहत आने वाले 13 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। निजामाबाद लोकसभा क्षेत्र में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, जहां 170 से अधिक किसानों सहित 185 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां बड़ी संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। ए किसान हल्दी और लाल ज्वार का समुचित भाव और निजामाबाद में हल्दी बोर्ड के गठन की मांग पर ध्यान आकर्षिक के लिए चुनावी समर में कूदे है। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 145 कंपनियों के अलावा, 55,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।...

एएमसी सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 125 मेडिकल अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के सफल समापन पर...

उत्तर प्रदेश सरकार का परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 ARTO का तबादला

लखनऊ, गाजियाबाद और कानपुर देहात समेत कुल 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले कर दिए हैं। लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को...

राजकीय महाविद्यालयों में ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया से 91 प्राध्यापकों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

शिक्षकों के हितों और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश...

GT तीसरी बार फाइनल में, रविवार को अहमदाबाद में आरसीबी से होगी खिताबी भिड़ंत

वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर 47 गेंद में 96 रन की पारी खेली मुल्लांपुर। शुभमन गिल के शानदार शतक ने आईपीएल में राजस्थान...