back to top

Lok Sabha Elections 2019: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन की मांग, मतदान के दिन न हो परीक्षा

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति और चुनाव आयोग को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने की मांग की कि अप्रैल-मई सत्र की परीक्षाएं लोकसभा चुनाव की मतदान तिथि पर नहीं पड़ें। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व वाले डूसू ने छात्रों से अपील की कि वे वोट डालने के अपने अधिकार का इस्तेमाल सोच समझ कर करें।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश त्यागी को लिखे पत्र में छात्र संघ के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने मांग की कि लोकसभा चुनावों के दौरान कभी भी सत्र या प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जाए। डूसू ने मांग की कि मतदान की तारीख से एक दिन पहले या एक दिन बाद भी परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएं ताकि दूसरे राज्यों के छात्रों को वोट डालने में सुविधा हो। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को अलग से लिखे पत्र में डुसू ने अपील की कि देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों को सलाह के रूप में निर्देश जारी किया जाए कि वे आम चुनावों के दौरान सत्र परीक्षाओं का आयोजन नहीं करें। लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल को शुरू होंगे और सात चरणों में 19 मई तक चुनाव होंगे। 23 मई को मतगणना है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...