back to top

लोकसभा चुनाव2019: सपा नेताओं के साथ मंत्रणा में जुटे अखिलेश यादव

लखनऊ लोकसभा चुनाव मतदान का दौर खत्म होने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर दल के नेताओं से चुनाव परिणामों के बाद की रणनीति पर मंत्रणा की।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश पार्टी मुख्यालय पहुंचे और दल के नेताओं से चुनाव परिणामों के बाद की रणनीति पर चर्चा की। आमतौर पर कार्यकर्ताओं की भीड़ से गुलजार रहने वाले सपा दफ्तर में आज सुबह चंद कार्यकर्ता ही नजर आए।

सीतापुर से सपा के नेता अजय प्रताप सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल के कुछ सर्वेक्षणों में सपाबसपारालोद गठबंधन को 50 से ज्यादा सीटें दी गई हैं। हमारे लिए यह उत्साहजनक है, मगर हम 23 मई को नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं।

सपा दफ्तर के ठीक बाहर स्थित दुकान, जहां अक्सर भीड़ रहती थी, वहां आज कोई भी ग्राहक नजर नहीं आ रहा था। सपा कार्यालय के सामने पार्टी के झंडे और बैनर बेचने वाले मनोज ने उम्मीद जताई कि चुनाव में अगर गठबंधन को अपेक्षा के मुताबिक सीटें मिलीं तो झंडियों और अन्य सामग्री की मांग बढ़ेगी।

सपा नेताओं को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बसपा से गठबंधन करने के फैसले पर पूरा भरोसा है। सपा के विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप का कहना है कि उन्हें गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन का पूरा भरोसा है। मगर इस वक्त वह आंकड़ों के खेल में नहीं फंसना चाहते।

RELATED ARTICLES

भारत की संप्रभुता को चुनौती… नेपाल एयरलाइंस ने नक्शे में कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भड़का आक्रोश

नई दिल्ली। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और पारिवारिक 'रोटी-बेटी' के रिश्तों में हालिया एक घटना ने बड़ी कूटनीतिक कड़वाहट...

डॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, 95.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, बढ़ती महंगाई की आशंका

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए विदेशी मुद्रा बाजार से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, चलती कार में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले

राजस्थान । राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर...

लखनऊ में निर्माण के दौरान बड़ा हादसा… बेसमेंट की मिट्टी ढहने से एक मजदूर की मौत,दूसरा घायल

लखनऊ । शहर विभूतिखंड इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एनटीपीसी भवन के पास एक निजी बिल्डिंग के बेसमेंट निर्माण...

तो इसलिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सहारा शहर की जमीन के पट्टे से जुड़ी याचिका को नामंजूर किया

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने लखनऊ स्थित शहर की जमीन का पट्टा खत्म करने के नगर निगम के सितंबर 2025 के आदेश...

मई में पड़ेंगे बुद्ध पूर्णिमा, गंगा दशहरा व वट सावित्री जैसे व्रत -त्यौहार

शास्त्रों में भी इन तिथियों को बहुत पुण्यकारी माना गया हैलखनऊ। साल 2026 का पांचवां महीना शुरू होने वाला है। इस माह में कई...