back to top

Lok Sabha Election 2019: सोनिया गांधी ने रायबरेली से पर्चा भरा

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र भरने से पहले गांधी ने रोडशो किया। सुबह उन्होंने पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस कार्यालय में पूजा अर्चना और हवन किया।

कलेक्ट्रेट तक उन्होंने रोड शो किया

इसके बाद कलेक्ट्रेट तक उन्होंने रोड शो किया। इस दौरान परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद थे। उत्साह से भरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारे गूंज रहे थे और वे रोडशो के रास्ते में नाचते गाते नजर आए। सोनिया पांचवीं बार रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दिनेश प्रताप सिंह से है। सपाबसपारालोद गठबंधन ने इस सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। रायबरेली को कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है। सोनिया यहां से चार बार 2004, 2006 (उपचुनाव), 2009 और 2014 में चुनाव जीत चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई बोले-होर्मुज पर नहीं वसूलेंगे टैक्स मगर सेवाओं के बदले उचित मूल्य लेना तो सामान्य है

तेहरान। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में है, यहां...

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार, बोले- अद्भुत कारीगरी

आगरा। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे के तीसरे दिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने...

सीएम योगी बोले- ईमानदार व्यापारियों को मिले सम्मान और त्वरित समाधान, कर प्रणाली बने सरल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान...

जेठ का चौथा बड़ा मंगल आज, फूलों से सजेंगे हनुमान मंदिर

लखनऊ। जेठ के चौथा बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मन्दिर सज धजकर तैयार हो चुके है। अलीगंज के नये व पुराने हनुमान मन्दिर...

ईद-उल-अजहा : पुराने लखनऊ में रौनक, खरीदारी को निकलीं महिलाएं

लखनऊ। बकरीद के मौके को लेकर पुराने लखनऊ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चौक और नक्खास जैसे व्यस्त इलाकों...

लखनऊ में निकाला गया विशाल मौन जुलूस

जैन साध्वियों की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर जैन समाज में भारी आक्रोशप्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसीपी को सौंपा ज्ञापन, उच्च...

एक परिवार में टूटते हुए संबंधों की कहानी है ‘कांच के खिलौने’

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आगाजलखनऊ। परिवार के टूटते हुए सबंधों, युवा महत्वकांक्षाओं को रेखाकिंत करता काँच के खिलौने...

शहर की साहित्यिक प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजनलखनऊ। हिंदी संस्थान में लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित इस समारोह में साहित्यकारों और प्रबुद्ध...

कला, संवेदना और समर्पण के प्रतीक थे राजीव मिश्र

वाश चित्रकार राजीव मिश्र की प्रथम पुण्यस्मृति पर कला प्रदर्शनी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया प्रदेश के कला और कलाकारों के संवर्धन के...