back to top

फेफड़े की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित था युवक, केजीएमयू में मिला जीवनदान

  • रेस्पिरेटरी मेडिसिन और जनरल सर्जरी विभाग ने मिलकर किया सफल इलाज
  • लंबे समय से आक्सीजन सपोर्ट पर था पल्मोनरी एल्वियोलर प्रोटीनोसिस (पीएपी) से पीड़ित


लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के डाक्टरों ने दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे युवक का पुनर्जन्म कराया है। मरीज पल्मोनरी एल्वियोलर प्रोटीनोसिस (पीएपी) से पीड़ित था और लंबे समय सेआक्सीजन सपोर्ट पर था।
पीएपी फेफड़ों का दुर्लभ रोग है, जिसके कारण मरीज के फेफड़ों में वायुकोष बंद हो जाते हैं। सांस लेने में तकलीफ और खांसी इस बीमारी के सबसे आम लक्षण हैं। युवक का इलाज होल लंग लवरेज (डब्ल्यूएलएल) विधि से किया गया। संपूर्ण फेफड़े की धुलाई एक विशिष्ट प्रक्रिया है, जिसमें फेफड़ों को धोने के लिए खारे पानी के घोल का उपयोग किया जाता है। फेफड़ों में प्रोटीन और चिकनाई युक्त गाढ़े पदार्थ को अलग-अलग दिनों में स्लाइन व दूसरी दवाओं से साफ किया गया।

केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक और जनरल सर्जरी विभाग में प्रो. डा. सुरेश कुमार के मुताबिक, लखनऊ निवासी अनिरुद्ध (40) को लंबे समय से सांस फूलने, खांसी की दिक्कत थी। गंभीर स्थिति में मरीज को रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में आक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती किया गया। यहां डा. एसके वर्मा और डा. राजीव गर्ग की निगरानी में इलाज शुरू हुआ। जांच रिपोर्ट में युवक को दुर्लभ बीमारी पीएपी की पुष्टि हुई। शुरुआत में मरीज को हाई फ्लो नेजल से आक्सीजन दी गई। साथ ही खून व फेफड़ों की जांच के लिए एचआरसीटी स्कैन कराया गया।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...