back to top

लॉकडाउन : लखनऊ में नवरात्रि पर घरों से ही लोगों ने पूजा करने को दी तरजीह

लखनऊ। देश में 21 दिन के लॉकडाउन के बीच नौ दिनों तक चलने वाला नवरात्रि का त्योहार और हिंदू नववर्ष बुधवार को शुरू हो गया। नवरात्रि के पहले दिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अनेक लोगों ने घर से ही पूजा करने को तरजीह दी और पुरोहितों को अपना नाम तथा अन्य ब्योरा भेजकर उनकी तरफ से पूजा करने का अनुरोध किया।

गोखले मार्ग मंदिर के पुरोहित आघरचार्य सुरेश मणि शास्त्री ने कहा कि उन्होंने आज सुबह अकेले पूजा की और यहां तक मंदिर में नियमित रूप से आने वाले लोग भी फोन पर अपना ब्योरा भेज रहे हैं और उनकी तरफ से पूजा करने का अनुरोध कर रहे हैं। आचार्य शास्त्री ने कहा, हमें इस मुश्किल घड़ी में निर्देशों का पालन करना है और समाज के हितों को नुकसान पहुंचाए बिना पूजा-पाठ करना है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अन्य मंदिरों में भी यही दृश्य देखने को मिला।

नवरात्रि के पहले दिन पुरोहितों ने कलश स्थापन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण की कड़ी को तोड़ा जा सके। स्थानीय बाजारों में भी आम तौर पर नवरात्रि के दौरान रहने वाली चहल-पहल नहीं दिखी। देवी-देवताओं की तस्वीर और मूर्ति, माला और अन्य पूजा संबंधी सामग्री बेचने वाली दुकानें नदारद दिखीं। एक दुकानदार ने कहा, हमें सबके स्वास्थ्य के हित में अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना है। अगर सभी लोग ठीक और स्वस्थ रहे तो हम अगली बार बड़ी दुकान लगाएंगे।

नवरात्रि के उपवास के पहले दिन दूध की किल्लत रहने की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने सभी दूध विक्रेताओं को पास जारी किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि दूध ले जा रहे वाहनों को नहीं रोका जाए। लॉकडाउन के पहले दिन राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में अफरातफरी का माहौल रहा। कुछ इलाकों में अखबार नहीं बंटे, तो कहीं दूध की आपूर्ति नहीं हुई।

वहीं, बैंको में लोगों की संख्या न के बराबर रही। लखनऊ के कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने बताया कि गुरुवार से स्थिति लगभग सामान्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आज शहर के कई इलाकों में दूध बंटवाया गया और राशन की दुकानों को भी खुलवाने की कोशिश की जा रही है। शहर के बाहरी इलाकों में बुधवार सुबह समाचार पत्र नहीं वितरित हुए।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...

भड़ली नवमी आज, भक्त करेंगे मां पार्वती की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में साल भर कई शुभ मुहूर्त निकलते हैं, लेकिन कुछ तिथियां इतनी खास होती हैं कि उनमें पंचांग देखकर मुहूर्त निकालने...

स्थापना दिवस पर शहर की कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। जन समस्या मेला समिति भारत द्वारा आयोजित 11वाँ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह (मिशन जन सुनवाई चौपाल कार्यक्रम) आज लखनऊ स्थित इंटरनेशनल बौद्ध...