लखनऊ। लॉग डाउन के दौरान पूरे प्रदेश में चलाये जा रहे अभियान में अभी तक कुल 27272 वाहन सीज किये गये हैं। इसके अलावा कुल 24446 के विरूद्ध धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश भर में अभियान चलाये जाने के लिए डीजीपी ने पुलिस आयुक्त लखनऊ, गौतमबुद्वनगर, सभी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-पुलिस अधीक्षक को प्रदेश भर में कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु लॉक डाउन की कार्यवाही किये जाने के क्रम में निर्देश दिये गये थे।
इस क्रम में सोमवार तक 499825 वाहनों के चालान किये गये। 27272 वाहन सीज किये गये। 9,49,88,736 वाहन मालिकों से शमन शुल्क वसूले गये। धारा 188 के तहत के तहत कुल 24446 केस दर्ज किये। इसके अलावा ईसी एक्ट के अन्तर्गत कुल 481 पंजीकृत किये गये।