back to top

उत्तराखंड: चमोली के नंदानगर में भारी भूस्खलन से आधा दर्जन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त, पांच लोग लापता

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर नगर पंचायत में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के मलबे की चपेट में आकर आधा दर्जन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जिसमें रह रहे पांच लोग लापता हो गए।

चमोली जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, नंदानगर के कुंतरी वार्ड में हुए भूस्खलन में, हांलांकि, दो लोगों को बचा लिया गया। इसके अनुसार, राहत एवं बचाव के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गयी हैं ।

चमोली जिले के नंदनगर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद क्षतिग्रस्त हुए क्षेत्र के पास खड़े लोग।

करीब एक पखवाड़े पहले भी कुंतरी वार्ड में करीब 16 मकान जमीन धंसने और गहरी दरारें आने से खतरे की जद में आ गए थे जिसे देखते हुए वहां रहने वाले 64 लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया था । केंद्र ने बताया कि नंदानगर के ही मोख घाटी के धुर्मा गांव में भी मोख नदी की बाढ़ से आधा दर्जन मकान मलबे की चपेट में आने से बर्बाद हो गए हैं।

चमोली जिले के नंदनगर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद कीचड़ और मलबे के बीच क्षतिग्रस्त मकान।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नंदानगर घाट क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से आसपास के घरों को क्षति पहुंचने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन, उत्तराखंड एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...