back to top

बिहार : अमित शाह रोहतास और बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

पटना । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को रोहतास और बेगूसराय जिलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। यह जानकारी पार्टी के एक नेता ने दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पहले कहा था कि शाह बृहस्पतिवार को राज्य की राजधानी से 50 किलोमीटर दूर स्थित औद्योगिक नगर डेहरी-आॅन-सोन में मगध-शाहाबाद क्षेत्र के 10 जिलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

जायसवाल ने बताया कि बेगूसराय में शाह 10 अन्य जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शाह इस क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खराब प्रदर्शन को लेकर चिंतित हैं, जिसमें रोहतास, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, गया, नवादा, अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद जैसे जिले शामिल हैं।


बेगूसराय लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कर रहे हैं। पटना और मुंगेर राजग के गढ़ हैं, लेकिन शाह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भाजपा और उसके सहयोगी इस क्षेत्र में क्लीन स्वीप करें। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कहा था, हमें शुरू से ही विधानसभा चुनाव जीतने का भरोसा था। लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण समय में अमित शाह का दौरा मनोबल बढ़ाने वाला है। सिन्हा ने सांसद संजय जायसवाल, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, राज्य मंत्री मंगल पांडे और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ज्तुराज सिन्हा के साथ बुधवार की रात हवाई अड्डे पर शाह का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...