back to top

लोजपा सांसद प्रिंस राज दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत पहुंचे

नयी दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद प्रिंस राज ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी बचने के लिए मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। प्रिंस राज की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल की अदालत में सुनवाई होने की संभावना है। अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रिंस राज ने अधिवक्ता नितेश राणा के जरिये अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है। वह दिवंगत राम विलास पासवान के भतीजे हैं।

अर्जी में दावा किया गया है कि कथित पीडता और उसका पुरुष साथी प्रिंस राज से पैसे की उगाही कर रहे थे और उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। याचिका में कहा गया कि इस संबंध में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है जिसमें महिला और उसके साथी को अग्रिम जमानत दी गई है। प्रिंस राज बिहार के समस्तीपुर सीट से लोकसभा सदस्य हैं।गौरतलब है कि महिला ने इस साल मई में दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और दिल्ली की अदालत के निर्देश पर पुलिस ने नौ सितंबर को प्रिंस राज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। महिला ने दावा किया है कि वह लोजपा कार्यकर्ता है और उसने प्रिंस राज पर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES

भारत-अफगानिस्तान वनडे 17 जून से, इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा, कहा- पर्यावरण बचेगा तो ही सुरक्षित...

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में 'एक पेड़ मां के नाम'...

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...