back to top

सूबे में आकाशीय बिजली का कहर

कई जिलों में वज्रपात से 36 लोगों की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश को रविवार को झमाझम बारिश से उमस से राहत तो मिली, लेकिन लोगों पर बिजली कहर बनकर टूटी। प्रयागराज समेत राज्य के कई जिलों में वज्रपात से 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 से ज्यादा झुलस गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकशीय बिजली से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को अनुमन्य सहायता राशि देने और झुलसे लोगों की चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आकाशीय बिजली गिरने से सिर्फ प्रयागराज में ही 13 लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग झुलस गए। कौशांबी में चार और प्रतापगढ़ में एक व्यक्ति की मौत आकाशीयबिजली से हुई। कानपुर के आसपास 16 लोगों की मौत हो गई और 14 झुलस गए। प्रयागराज और उसके आसपास के जिलों में रविवार को गरज तरज के साथ हुई बारिश के दौरान वज्रपात से 17 लोगों की वज्रपात से मौत हो गई, जबकि नौ अन्य झुलस गए। वज्रपात की सर्वाधिक घटनाएं यमुनापार क्षेत्र में हुईं। यहां कोरांव थाना क्षेत्र में तीन, बारा में तीन और करछना में एक व्यक्ति की जान गई।

गंगापार के सोरांव तहसील में विभिन्न स्थानों पर छह लोग जान गवां बैठे। मृतकों में एक बालक, दो किशोर, तीन किशोरियां और तीन महिलाएं तथा अधेड़ व बुजुर्ग हैं। प्रयागराज के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) एमपी सिंह ने बताया कि वज्रपात से मरने वालों का विवरण और नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। मृतक आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। छह भैंस और पांच बकरा, बकरियों की भी मौत हुई। कौशांबी में वज्रपात से चायल तहसील क्षेत्र में दो लोगों ने जान गंवाई जबकि एक मौत मंझनपुर तहसील क्षेत्र में हुई। प्रतापगढ़ में वज्रपात से लालगंज तहसील क्षेत्र में धान की रोपाई कर रहे युवक की जान चली गई।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...