back to top

मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले को उम्रकैद

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में छह साल के बच्चे के अपहरण एवं उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को अदालत ने शुक्रवार को उम्र कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है।

जिला शासकीय अधिवक्ता संत प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि 18 जून 2019 को जरवल कस्बे के चौक मोहल्ले में अपने घर के बाहर छ: वर्षीय बच्चा खेल रहा था और अचानक वह लापता हो गया। उन्होंने बताया कि परिजनो एवं मुहल्ले वालों द्वारा ढूँढने पर उसका शव कूड़ेदान में मिला।

सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर थाना जरवल रोड में मुहल्ला निवासी बबलू जायसवाल उर्फ अर्जुन के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर द्वारा त्वरित विवेचना के निर्देश दिए गए थे।

विवेचना के दौरान अप्राकृतिक दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अप्राकृतिक दुष्कर्म व हत्या की धाराओं के साथ पाक्सो एक्ट लगाया गया था। अभियोजन के अनुसार सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को आरोपी बबलू जायसवाल को उम्र कैद व 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...