back to top

लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने सेना चिकित्सा कोर, केंद्र और कॉलेज लखनऊ के कमांडेंट के रूप में संभाला पदभार

लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने एएमसी के वीरों को श्रद्धांजलि दी और एक विशेष सैनिक सम्मेलन को भी संबोधित किया

लखनऊ। लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने 14 अक्टूबर 2024 को लखनऊ छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर, केंद्र और कॉलेज के कमांडेंट और एएमसी रिकॉर्ड्स के प्रभारी अधिकारी का पदभार संभाल लिया है। सेना चिकित्सा कोर, केंद्र और कॉलेज भारतीय सेना का एक प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान है। इससे पहले, लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह मुख्यालय उत्तरी कमान में एमजी मेड थे।

पदभार ग्रहण करने के बाद, लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने 15 अक्टूबर 2024 को एक समारोह में एएमसी सेंटर और कॉलेज में युद्ध स्मारक ‘श्रद्धांजलि’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर सेना मेडिकल कोर के उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने अपने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। समारोह में एएमसी सेंटर और कॉलेज के अधिकारी, जेसीओ, जवान और रंगरूट शामिल हुए।

इसके बाद सेना चिकित्सा कोर, केंद्र और कॉलेज के ओपन एयर ऑडिटोरियम में एक विशेष सैनिक सम्मेलन भी आयोजित किया गया। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने अधिकारियों, जेसीओएस, अन्य रैंकों और रंगरूटों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया, ताकि सशस्त्र बल कर्मियों को व्यापक और कुशल स्वास्थ्य देखभाल प्रदान की जा सके। उन्होंने एक प्रशिक्षक की जिम्मेदारी सौंपे जाने और सभी प्रशिक्षुओं के लिए रोल मॉडल बनने पर गर्व करने की आवश्यकता भी दोहराई।

25 दिसंबर 1987 को आर्मी मेडिकल कोर में कमीशन प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह एएफएमसी, पुणे के पूर्व छात्र और कार्डिएक एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर के सुपर स्पेशलिस्ट हैं। जनरल ऑफिसर अपने साथ क्लिनिकल, अकादमिक, अनुसंधान और प्रशासनिक क्षेत्र में लगभग 37 साल का समृद्ध और विशद पेशेवर अनुभवी हैं। उन्होंने वर्ष 1995 में एएफएमसी पुणे से एमडी (एनेस्थीसिया), 2003 में एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर से पोस्ट डॉक्टरेट सर्टिफिकेट कोर्स कार्डियक एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर, 2004 में इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन से क्रिटिकल केयर मेडिसिन का डिप्लोमा और 2010 में एएमसी सेंटर और कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने अपने विशिष्ट करियर में एएफएमसी पुणे में प्रशिक्षक, डीजीएएफएमएस के कार्यालय में ब्रिगेडियर एएफएमएस योजना सहित कई पेशेवर, स्टाफ, कमांड नियुक्तियों पर काम किया है। जनरल ऑफिसर को क्रमशः वर्ष 2004 और 2009 में जीओसी-इन-सी, पूर्वी कमान और पश्चिमी कमान प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...