back to top

चुनाव परिणाम आने दें, पता चल जायेगा कि किसकी नैया डूब रही है: राजनाथ

नयी दिल्ली मोदी सरकार के बारे में बसपा सुप्रीमो मायावती की टिप्पणी पर चुटकी लेते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि  जिनकी खुद की नैया डूबी हो, उन्हें दूसरों की नैया कहां से दिख गई, चुनाव परिणाम आने दें, उन्हें पता चल जायेगा।

सिंह से बसपा प्रमुख मायावती की उस टिप्पणी के बारे में पूछा गया था जिसमें उन्होंने कहा आज कहा कि पीएम श्री नरेंद्र मोदी की सरकार की नैया डूब रही है।  

मायावती ने आज सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए लिखा,   इसका जीता जागता प्रमाण यह है कि (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) RSS ने भी इनका साथ छोड़ दिया है, जिससे श्री मोदी के पसीने छूट रहे है।

राजनाथ सिंह ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, मायावतीजी को कहने दीजिए। चुनाव परिणाम आने दीजिए, पता चल जायेगा कि किसकी नैया डूबी है। उन्होंने कहा कि जिनकी खुद की नैया डूबी है, खुद डूबे हैं… उन्हें कहां से यह दिख रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जहां तक आरएसएस का सवाल है, यह कोई राजनीतिक संगठन नहीं है, यह सामाजिक..सांस्कृतिक संगठन है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा दोनों की आम लोगों में विश्वसनीयता काफी कम हुई है।

सिंह ने कहा कि विपक्षियों द्वारा ये दावा किया जा रहा है कि वो सरकार बनाएंगे लेकिन जनता इनसे पूछ रही है इनका नेता कौन है। उन्होंने कहा कि यह अज्ञात है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता को अंधेरे में नहीं रखा जा सकता और जनता से लुका-छिपी का खेल नहीं होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का कल: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 36,103 युवाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य जारी 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं, बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स,...

राम मंदिर चंदा विवाद पर उद्धव ठाकरे का हमला, बोले- भाजपा ने हिंदुओं को दिया धोखा

यवतमाल (महाराष्ट्र)। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर को मिले चंदे में कथित गबन का मुद्दा उठाते...

लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 सहायक पुलिस आयुक्तों के तबादले

लखनऊ। राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के पांच अधिकारियों...

ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार को उमड़ी आस्था, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम...

पारस धाम में भगवान ऋषभदेव का राज्याभिषेक

भजनों पर झूमे भक्त लखनऊ । काकोरी स्थित पारसनाथ धाम, अमेठिया में चल रहे छह दिवसीय 'श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव' के चौथे...

महिला उद्यमियों को मिला सफलता की नई उड़ान का मंच

विशेषज्ञों ने दिए बिजनेस ग्रोथ, फंडिंग और लीडरशिप के गुरलखनऊ। महिला उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते...

समर कैंप में गीत-संगीत की हुई रंगारंग प्रस्तुति

श्रुति आॅडिटोरियम में हर्षोल्लास से आयोजित किया गयालखनऊ। फैकल्टी क्लब द्वारा 100 से भी अधिक बच्चो के लिए आयोजित 40 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का...

खुशियों की पाठशाला में बच्चों ने सीखी ब्लॉक प्रिंटिंग

खुशियों की पाठशाला के अंतर्गत ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी का सफल आयोजनलखनऊ। राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा आयोजित खुशियों की पाठशाला ग्रीष्मकालीन इंटरएक्टिव गतिविधियों की श्रृंखला...

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का कल: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 36,103 युवाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य जारी 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं, बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स,...