back to top

भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं, लेकिन पीओके से तुलना बिल्कुल सही थी : कंगना

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को मुंबई छोड़ दी और अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गईं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लगातार हमलों तथा अपशब्दों से भयभीत किया गया और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से शहर की तुलना करना बिल्कुल सही था। रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी।

इसके बाद उनका महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के साथ विवाद हो गया था। वह पिछले हफ्ते अपने हिमाचल प्रदेश के मनाली से कुछ दिनों के लिए मुंबई लौटी थीं और उसी दिन शिवसेना के शासन वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने उनके दफ्तर में अवैध निर्माण को गिराया था। इसके बाद उन्होंने बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया था, जिसने तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाई थी।

रनौत ने ट्वीट किया, ‘भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं। इन दिनों जिस तरह से मुझे डराया गया, लगातार हमले किए गए और मुझे अपशब्द कहे गए, मेरे दफ्तर के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिशें हुईं और मेरे आसपास हथियारबंद सुरक्षा कर्मी रहे, उसे देखते हुए मैं कहूंगी कि पीओके से (शहर की) तुलना करना एकदम सही था।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन वे ये गलत समझ रहे हैं कि मैं कमजोर हूं। एक महिला को डरा कर और धमका कर, वे अपनी खुद की छवि खराब कर रहे हैं।’

रनौत ने रविवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राज भवन में मुलाकात की थी और उन्हें अपने साथ हुए ‘अन्याय’ से अवगत कराया था। रनौत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जून में हुई मौत के बाद से फिल्म जगत और उसके काम करने के तरीके की लगातार आलोचना कर रही हैं। उन्होंने शुरू में कहा था कि यह खुदकुशी नहीं हैं, बल्कि फिल्म उद्योग द्वारा ‘सुनियोजित हत्या’ है, जो बाहर से आए लोगों को स्वीकार नहीं करती है।

रनौत ने शहर में कथित मादक पदार्थ गठजोड़ को लेकर भी हमला बोला और महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना साधा तथा मुंबई की तुलना पीओके से कर दी, जिसके बाद विवाद हो गया। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के साथ उनके विवाद की वजह से अभिनेत्री को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई।

RELATED ARTICLES

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मैंने अमेरिका में पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विदेश में उनकी शिक्षा के खर्च लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार...

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार को आज प्रदेश के काशी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़...

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...