back to top

नंदाखेड़ा व कैलाशकुंज कॉम्पलेक्स निष्प्रोज्य घोषित कर नई योजना लाएगा LDA

लखनऊ। LDA एलडीए में पहले तैनात रहे इंजीनियरों की अनदेखी से कार्मशियल संपत्तियां खंडर हो रही हैं। अभियंताओं की मेहरबानी से इन संपत्तियों में बड़ी संख्या में रिक्त नंदाखेड़ा व कैलाशकुंज कॉम्पलेक्स स्पेस पर अवैध कब्जे तक हो गए हैं। तालकटोरा रोड स्थित नंदा खेड़ा में बना कामर्शियल कम आवासीय काम्पलेक्स जर्जर हो गया है। वर्ष 1986 में बने इस कॉम्पलेक्स में अवैध कब्जे हो गए जबकि कई फ्लैट व दुकानें खाली पड़े हैं।

इसी तरह अयोध्या रोड पर कैलाशकुंज की भी यही स्थिति है। अब एलडीए प्रशासन ने एक बार फिर इनकी सुध ली है। हाल ही में एलडीए उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने दोनों काम्प्लेक्स का निरीक्षण किया था। उन्होंने दोनों संपत्तियों की स्थिति को देखते हुए इन्हें निष्प्रोज्य घोषित करने तथा यहां पर नई योजना लाए जाने के लिए टीम गठित की है।

बुलाकी अड्डा के पास तुलसी काम्पलेक्स, नंदाखेड़ा स्थित कामर्शियल कम आवासीय काम्पलेक्स की हालत जर्जर हो गई है। एक रिपोर्ट के आधार पर यहां छह दुकानें ही आवंटित हैं। कुछ रिक्त पड़ी हैं जिन पर अनधिकृत कब्जे हैं। कुछ समय पहले पुलिस ने रिपोर्ट दी थी कि कॉम्पलेक्स जर्जर हालत में है। कभी भी इसके गिरने से नुकसान हो सकता है। 1986 में बने इस कॉम्पलेक्स की देखरेख न किए जाने से जर्जर हालत में पहुंच गई है। एलडीए के पूर्व में तैनात रहे इंजीनियरों ने देख रेख के नाम पर मलाई काटी लेकिन इसका रंग रोगन नहीं किया। हाल यह है कि अब यहां पर अनाधिकृत निर्माण व कब्जे हो गए हैं।

4532 वर्ग मीटर एरिया में बने काम्पलेक्स को गिराकर यहां पर आवासीय के साथ शॉपिंग मॉल बनाए पर भी विचार किया गया। लेकिन नंदाखेड़ा व कैलाशकुंज कॉम्पलेक्स को गिराने और जमीन की लागत के रूप में करीब 26 करोड़ व निर्माण लागत में लगभग 7 करोड़ रुपये मिलाकर 33.25 करोड़ खर्च का अनुमान लगाया गया। यह भी विचार किया गया था कि इसका जीणोद्घार कर खाली प्रापर्टी का आवंटन किया जाए। लेकिन इसका कुछ नहीं हो सका। अब एलडीए उपाध्यक्ष ने यहां नई योजना लाए जाने के लिए टीम गठित की है। यह टीम सभी संभावनाओं का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट वीसी को सात दिन में देगी। टीम में नजूल अधिकारी अरविंद त्रिपाठी, नगर नियोजक केके गौतम, जोन सात के अधिशासी अभियंता संजीव गुप्ता, अधिशासी अभियंता वि. या. मनोज सागर व उप सचि माधवेश कुमार नामित हैं।

कैलाशकुंज में हो गए अनधिकृत कब्जे

अयोध्या रोड पर नीलगिरी चौराहे के पास नंदाखेड़ा व कैलाशकुंज कॉम्पलेक्स योजना है। काफी पुरानी इस योजना पर ध्यान न देने से यह अलोकप्रिय श्रेणी में शामिल हो गई है। एलडीए की रिपोर्ट के अनुसार यहां बैंड बाजे व कार बाजारों का अवैध कब्जा हो गया है। लॉटरी बंद होने के बाद लॉटरी निदेशालय की 19 दुकानों में ताला बंद है जबकि छह लोगों ने आवंटन के बाद कब्जा तो ले लिया लेकिन पत्रावलियां तक उपलब्ध नहीं कराई गई। यहां पर भी नई योजना लाए जाने के लिए टीम का गठन किया गया है। इसमें विशेषकार्याधिकारी रामशंकर, नगर नियोजक केके गौतम, अधिशासी अभियंता वि.या. मनोज सागर, अधिशासी अभियंता राजकुमार व उप सचिव माधवेश कुमार नामित हैं।

 

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

होली पर यूपी में तीन दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहार से पहले वेतन देने का आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में 2, 3...

लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

लखनऊ/बलिया। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बसपा के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...