back to top

लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

लखनऊ/बलिया। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बसपा के इकलौते विधायक हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं। दो बार उनका आपरेशन हो चुका है। लखनऊ स्थित आवास में वह आइसोलेशन में रहते हैं। 50 से ज्यादा अफसर पुलिस टीम के साथ उनके घर पर कार्रवाई कर रहे हैं। डॉक्टर और नर्स के भी आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। गोमतीनगर में उनका आवास और दफ्तर है। दरअसल, बसपा के इकलौते विधायक के उमाशंकर सिंह के आवास और प्रतिष्ठानों पर बुधवार को इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने छापा मारा। लखनऊ में 50 से ज्यादा अधिकारियों और पुलिस फोर्स के साथ इनकम टैक्स की टीमों ने गोमती नगर में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर दबिश दी।

कई हिस्सों में कंस्ट्रक्शन के ठेके

उमाशंकर सिंह के प्रतिष्ठानों पर अचानक हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर हलचल मच गई है। फिलहाल जांच जारी है। उमांशकर सिंह की फर्म पीडब्ल्यू के बड़े काम करती है। विधायक उमांशकर सिंह छात्र शक्ति कंपनी के माध्यम से निर्माण और कंस्ट्रक्शन व्यवसाय से जुड़े हैं, जो कैग रिपोर्ट के अनुसार अवैध खनन के मामलों में चर्चा में रही है। इनकी फर्म को देश के कई हिस्सों में कंस्ट्रक्शन के ठेके मिले हुए हैं।

बलिया में भी छापेमारी

उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग के अफसर बुधवार सुबह कई गाड़ियों से पहुंचे। बलिया पुलिस भी साथ है। टीम ने विधायक के आवास को घेर लिया। आने-जाने पर रोक लगा दी। अफसर फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड खंगालने में जुट गए। हालांकि, विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

फेसबुक से प्रधानमंत्री का भाषण हटाने के मामले में संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को माफी के लिए 3 दिन दिए

नयी दिल्ली। संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...