back to top

अश्लील कंटेंट पर बड़ी कार्रवाई, केंद्र सरकार ने Ullu और ALTT समेत 25 OTT प्लेटफॉर्म्स पर लगाया बैन

नई दिल्ली | मनोरंजन की आड़ में अश्लीलता परोसने वाले OTT प्लेटफॉर्म्स पर केंद्र सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को Ullu, ALTT, देसीफ्लिक्स, बिग शॉट्स समेत 25 ऐप्स और वेबसाइट्स को बैन कर दिया है। यह कदम इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा कई शिकायतों और नियमों के उल्लंघन के बाद उठाया गया।

बैन किए गए OTT प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट
सरकार ने जिन प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया है उनमें Ullu, ALTT, Big Shots, Desiflix, Boomex, Navrasa Lite, Gulab App, Kangan App, Bull App, Jalwa App, Wow Entertainment, Look Entertainment, HitPrime, Phenoix, ShowX, Soul Talkies, Adda TV, HotX VIP, Hulchul App, MoodX, NeonX VIP, Fugi, MojFlix और Triflix। जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ये ऐप्स IT नियम 2021 और आईटी अधिनियम 2000 की धाराओं का उल्लंघन कर रहे थे। इन प्लेटफॉर्म्स पर आरोप है कि ये इरॉटिक वेब सीरीज़ और एडल्ट कंटेंट की आड़ में अश्लील, आपत्तिजनक और महिला विरोधी दृश्य प्रसारित कर रहे थे। मंत्रालय को इस संबंध में आम नागरिकों और संगठनों से कई शिकायतें मिली थीं।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
मार्च 2023 में भी सरकार ने 18 OTT प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट्स, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को अश्लील सामग्री के कारण ब्लॉक किया था। इन ऐप्स को चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन सुधार नहीं होने के कारण अब यह सख्त कदम उठाया गया। भारत में OTT की शुरुआत 2008 में BigFlix के साथ हुई थी। लेकिन असली उछाल कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान आया, जब थिएटर बंद हो गए और लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की ओर मुड़े। इस समय ALT Balaji, MX Player और Ullu जैसे ऐप्स पर अश्लील कंटेंट की भरमार देखी गई, जिसने समाज और सरकार की चिंताओं को जन्म दिया।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...